Friday, 26 August 2016

use of " will have to "


Use of " Will have to"
पहचान : -

ना होगा , ना पड़ेगा ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में ना होगा , ना पड़ेगा, आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " will have to " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी , उसके बाद will have to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) उसे मेरे भाई से बात करनी होगी ।
       He will have to talk to my brother .

( 2 ) तुम्हे यह किताब खरीदनी होगी ।
       You will have to buy this book .

( 3 ) आपको रात को काम करना होगा ।
       You will have to work at night .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद will रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद have to रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) उसे मेरे भाई से बात नहीं करनी होगी ।
       He will not have to talk to my brother .

( 2 ) आपको रात को काम नहीँ करना होगा ।
       You will not have to work at night .

( 3 ) मुझे राजकोट नहीँ जाना होगा ।
       I will not have to go to Rajkot .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

 जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद will रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have to रखा जायेगा ,उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) मुझे इसके लिये क्या करना होगा ?
       What will I have to do for this ?

( 2 ) आपको समय पर क्यों पहुँचना होगा ?
       Why will you have to reach on time ?

( 3 ) आपको यह काम कब करना होगा ?
       When will you have to do this work ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम will रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have to रखा जायेगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या मुझे राजकोट जाना होगा ?
       Will I have to go to Rajkot ?

( 2 ) क्या आपको रात को काम करना होगा ?
       Will you have to work at night ?

( 3 ) क्या हमें गरीबो की सेवा करनी होगी ?
       Will we have to serve the poor ?


Thursday, 25 August 2016

use of " could "


Use of " Could "
पहचान : -

सका , सकी , सके , सका था , सकी थी , सके थे ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में सका , सकी , सके , सका था , सकी थी , सके थे , आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " Could " में होगा ।


साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद Could रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) हमलोग आपकी मदद कर सके ।
       We could help you .

( 2 ) बच्चे यहाँ आ सके ।
       The children could come here .

( 3 ) हम उसके साथ अंग्रेजी बोल सके ।
       We could speak English with him .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद Could रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) बच्चे वहाँ नहीं जा सके ।
       The children could not go there .

( 2 ) वह हमें धोका नहीं दे सका ।
       He could not cheat us .

( 3 ) आप इन सवालो के जवाब नहीं दे सके ।
       You could not answer these questions .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद Could रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) मैं वहाँ कैसे पहुँच सका ?
       How could I reach there ?

( 2 ) आप समय पर क्यों पहुँच सके ?
       Why could you reach on time ?

( 3 ) आप यह काम कब कर सके ?
       When could you do this work ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम Could रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या वह तुम्हे मदद कर सकी ?
       Could she help you ?

( 2 ) क्या आप किताब खरीद सके ?
       Could you buy the book ?

( 3 ) क्या हमलोग उसके साथ अंग्रेजी बोल सके ?
       Could we speak English with him ?


use of " Need to "


Use of " Need to "

पहचान :-

जरुरत है , आवश्यकता है ,

जब हिंदी वाक्यो के अंत में जरूरत है , आवश्यकता है , तो उन वाक्यो का अनुवाद " Need to " में होगा ।

साधारण वाक्य :-

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जाती है , उसके बाद Need to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) उसे अभी यहाँ आने की जरूरत है ।
       He need to come here now.

( 2 ) उसे इंगलिश सीखने की जरूरत है ।
       He need to learn English.

( 3 ) आपको दवाई लेने की जरूरत है ।
       You need to take medicine.

नकारात्मक वाक्य :-

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद Need रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) विजय को अभी यहाँ आने की जरूरत नही है ।
       Vijay need not to come here now .

( 2 ) आपको दवाई लेने की जरूरत नही है ।
        You need not to take medicine.

( 3 ) आपको वहां पहुँचने की जरूरत नही है ।
       You need not to reach there.

प्रश्नवाचक वाक्य :-

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद Do अथवा Does कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर need रखा जायेगा , फिर to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) मुझे इंगलिश क्यों सीखने की जरूरत है ?
       Why do I need to learn English ?

( 2 ) हमें वहां कब पहुँचने की जरूरत है ?
       When do we need to reach there ?

( 3 ) उसे यह काम कब करने की जरूरत है ?
       When does he need to do this work ?


परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम Do अथवा Does कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , फिर need रखा जायेगा , उसके बाद to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या आपको दवाई लेने की जरूरत है ?
       Do you need to take medicine ?

( 2 ) क्या उसे यह काम करने की जरूरत है ?
       Does he need to do this work ?

( 3 ) क्या राजा को आपसे बात करने की जरूरत है ?
       Does Raja need to talk to you ?



use of " Must "


Use of " Must "

पहचान : -

अवश्य-------------------- ना चाहिए ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में अवश्य ---------- ना चाहिए , आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " Must " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जाती है , उसके बाद must रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) मुझे उससे अवश्य मिलना चाहिए ।
       I must meet him.

( 2 ) तुम्हे पैसे अवश्य कमाने चाहिए ।
       You must earn money .

( 3 ) उसे इंगलिश अवश्य बोलनी चाहिए ।
       He must speak English .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद must रखा जाएगा , फिर not ,उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) छात्र को यहाँ अवश्य नही आना चाहिए ।
       The student must not come here .

( 2 ) उसे दवा अवश्य नहीँ लेनी चाहिए ।
       He must not take medicine .

( 3 ) आपको यह काम अवश्य नहीँ करना चाहिए ।
       You must not do this work .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद must रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) तुम्हे पैसे कैसे अवश्य कमाने चाहिए ?
       How must you earn money ?

( 2 ) उसे इंगलिश क्यों अवश्य बोलनी चाहिए ?
        Why must he speak English ?

( 3 ) मुझे उससे कब अवश्य मिलना चाहिए ?
       When must I meet him ?

परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम must रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या मुझे वहाँ अवश्य जाना चाहिए ?
       Must I go there ?

( 2 ) क्या मुझे उसके बारे में अवश्य जानना चाहिए ?
       Must I know about him ?

( 3 ) क्या उसे दवा अवश्य लेनी चाहिए ?
       Must he take medicine ?


Wednesday, 27 July 2016

use of " used to "


Use of " used to "

पहचान : -

आ करता था , आ करती थी , आ करते थे ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में आ करता था , आ करती थी , आ करते थे , तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " used to " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जाती है , उसके बाद used to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) वह खेला करता था ।
       He used to play .

( 2 ) हम उससे बात किया करते थे ।
       We used to talk to him .

( 3 ) वे इंग्लिश बोला करते थे ।
       They used to speak English .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद used रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) वह अंग्रेजी नही बोला करता था ।
       He used not to speak English .

( 2 ) तुम उसकी मदद नही किया करते थे ।
       You used not to help him .

( 3 ) वह खेला नही करता था ।
      He used not to play .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद used रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) हम उससे बात क्यों किया करते थे ?
       Why used we to talk to him ?

( 2 ) तुम उसकी मदद कैसे किया करते थे ?
       How used you to help him ?

( 3 ) बच्चे क्रिकेट कब खेला करते थे ?
       When used the children to play cricket ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम used रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या हम उससे बात किया करते थे ?
       Used we to talk to him ?

( 2 ) क्या वे इंग्लिश बोला करते थे ?
       Used they to speak English ?

( 3 ) क्या तुम उससे मिला करते थे ?
       Used you to meet him ?


use of " Had to "


Use of " Had to "
पहचान : -

ना था , नी थी , ने थे , ना पड़ता था , नी पड़ती थी , ने पड़ते थे , ना पड़ा , नी पड़ी , ने पड़े ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में ना था , नी थी , ने थे , ना पड़ता था , नी पड़ती थी , ने पड़ते थे , ना पड़ा , नी पड़ी , ने पड़े , तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " Had to " में होगा ।

सभी कर्ता के साथ " Had to " का उपयोग होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद had to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) उसे आज यहाँ आना था ।
       He had to come here today .

( 2 ) उन्हें यह घडी खरीदनी थी ।
       They had to buy this watch .

( 3 ) मुझे रात को काम करना पड़ा ।
       I had to work at night .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद had रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हे पत्र नही लिखना था ।
       You had not to write a letter .

( 2 ) हमें उससे बात नही करनी थी ।
       We had not to talk to him .

( 3 ) हमें उससे आज नही मिलना था ।
       We had not to meet him today .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद had रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) हमें वहाँ कैसे पहुँचना था ?
       How had we to reach there ?

( 2 ) मुझे क्यों दौड़ना पड़ा ?
       Why had I to run ?

( 3 ) हमें उससे बात क्यों करनी थी ?
       Why had we to talk to him ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम had रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या उसे आज यहाँ आना था ?
       Had he to come here today ?

( 2 ) क्या मुझे रात को काम करना पड़ा ?
       Had I to work at night ?

( 3 ) क्या हमें उससे बात करनी थी ?
       Had we to talk to him ?


use of " Have to / Has to "


Use of " Have to / Has to "

पहचान : -

ना है , नी है , ने है ,ना पड़ता है , नी पड़ती है ,ने पड़ते है ,

जब हिंदी वाक्यो के अंत में ना है , नी है , ने है ,ना पड़ता है ,नी पड़ती है ,ने पड़ते है , तो उन वाक्यो का अनुवाद कर्ता के अनुसार  " Have to या Has to " होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर कर्ता के अनुसार Have to या Has to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) मुझे उससे बात करनी है ।
       I have to talk to him .

( 2 ) उसे चाय पीनी पड़ती है ।
       He has to drink tea .

( 3 ) तुम्हे अंग्रेजी बोलनी है ।
       You have to speak English .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद कर्ता के अनुसार have  या has , फिर not , उसके बाद to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हे चाय नहीं पीनी है ।
       You have not to drink tea .

( 2 ) हमें उससे आज नहीं मिलना है ।
       We have not to meet him today .

( 3 ) शिक्षक को हिंदी नहीं पढ़ानी है ।
       The teacher has not to teach Hindi .

प्रश्नवाचक : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंगेजी , उसके बाद कर्ता के  अनुसार have या has , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) हमें वहाँ कब पहुँचाना है ?
       When have we to reach there ?

( 2 ) उसे यह काम क्यों करना है ?
       Why has he to do this work ?

( 3 ) बच्चों को अंग्रेजी क्यों सीखनी है ?
       Why have the children to learn English ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम have या has कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या उसे मुझसे बात करनी है ?
       Has he to talk to me ?

( 2 ) क्या शिक्षक को हिंदी पढ़ानी है ?
       Has the teacher to teach Hindi ?

( 3 ) क्या हमें उससे आज मिलना है ?
       Have we to meet him today ?