Thursday, 29 December 2016

use of " May have "

Use of " May have "


पहचान :-


चूका होगा , लिया होगा , आ होगा ,
जब हिंदी वाक्यो के अंत में चूका होगा , लिया होगा , आ होगा , आये तो उन वाक्यो का अनुवाद " may have " में किया जायेगा ।


नोंध :-


संभावना है कि काम हो गया ।


साधारण वाक्य :-


साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद may have रखा जाएगा फिर क्रिया का third form फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) वह पत्र लिख चुकी होगी । ( शायद लिख लिया है )
        She may have written a letter .

( 2 ) वह खा चुका होगा। ( शायद खा चूका है )
       He may have eaten .

( 3 )  पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी होगी । ( शायद कर लिया है )
       The police may have arrested him .


नकारात्मक वाक्य :-


नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद may not have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) उसने परीक्षा पास नही की होगी।
       She may not have passed the exam .

( 2 ) उसने खाना नही बनाया होगा ।
        He may not have cooked food .

( 3 ) शिक्षक ने उसे आज नही पढ़ाया होगा ।
        The teacher may not have taught him today .


प्रश्नवाचक वाक्य :-


जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद may रखा जायेगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) लड़के कैसे अंग्रेजी सीख चुके होंगे ?
       How may the boys have learnt English ?

( 2 ) शिक्षक ने उसे क्यों आज नही पढ़ाया होगा ?
       Why may the teacher not have taught him today ?

( 3 ) उसने परीक्षा कब पास नही की होगी ?
       When may he not have passed the exam ?


परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम may रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का third form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) क्या लड़के अंग्रेजी सीख चुके होंगे ?
       May the boys have learnt English ?

( 2 ) क्या राम उससे मिला होगा ?
       May Ram have met him ?

( 3 ) क्या वह भारत पहुँच चूका होगा ?
        May he have reached India ?

Wednesday, 28 December 2016

Use of " would have "

Use of " would have "


पहचान :-


चूका होता , लिया होता , आ होता ,


जब हिंदी वाक्यो के अंत में चूका होता , लिया होता , आ होता , आये तो उन वाक्यो का अनुवाद " would have " में किया जायेगा ।


नोंध :-


संभावना थी लेकिन काम नही किया गया ।


साधारण वाक्य :-


साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद would have रखा जाएगा फिर क्रिया का third form फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) वह पत्र लिख चुका होता । ( लिखा नहीं )
        He would have written a letter .

( 2 ) मैं खा चुका होता । ( खाया नही )
       I would have eaten .

( 3 )  तुम अपना काम कर चुके होते । ( किया नही )
       You would have done your work .


नकारात्मक वाक्य :-


नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद would not have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) उसने परीक्षा पास नही की होती । ( लेकिन पास की )
       She would not have passed the exam .

( 2 ) बच्चो ने आपसे कोई सवाल नही पूछा होता । ( लेकिन पूछा )
        The children would not have asked you any question .

( 3 ) तुमने पत्र नही लिखा होता । ( लेकिन लिखा )
        You would not have written a letter .


प्रश्नवाचक वाक्य :-


जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद would रखा जायेगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) आप कैसे पत्र लिख चुके होते ?
       How would you have written a letter ?

( 2 ) बच्चो ने क्यों आपसे कोई सवाल नही पूछा होता ?
       Why would the children not have asked you any question ?

( 3 ) तुम अपना काम कब कर चुके होते ?
       When would you have done your work ?


परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम would रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का third form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) क्या वह मुझसे शादी कर चुकी होती ?
       Would she have married me ?

( 2 ) क्या वह तुम्हे यह बात बता चुकी होती ?
       Would she have told you this matter ?

( 3 ) क्या आप पत्र लिख चुके होते ?
        Would you have written a letter ?

Monday, 19 December 2016

Use of " could have "

Use of " could have "


पहचान :-


सकता था , सकती थी , सकते थे ,


जब हिंदी वाक्यो के अंत में सकता था , सकती थी , सकते थे ,आये तो उन वाक्यो का अनुवाद " could have " में किया जायेगा ।


नोंध :-


शक्ति थी लेकिन काम नही किया गया ।


साधारण वाक्य :-


साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद could have रखा जाएगा फिर क्रिया का third form फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) हम उससे आज मिल सकते थे । ( लेकिन मिले नही )
        We could have met him today .

( 2 ) मैं यह काम पूरा कर सकता था । ( लेकिन किया नही )
       I could have completed this work .

( 3 ) पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती थी । ( किया नही )
       The police could have arrested him .


नकारात्मक वाक्य :-


नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद could not have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) मैं यह काम पूरा नही कर सकता था । ( लेकिन किया )
       I could not have completed this work .

( 2 ) वह यहाँ नही आ सकता था । ( लेकिन आया )
        He could not have come here .

( 3 ) वे यह मैच नही जीत सकते थे । ( लेकिन जीते )
        They could not have won this match .


प्रश्नवाचक वाक्य :-


जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद could  रखा जायेगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) मैं अंग्रेजी कैसे सीख सकता था ?
       How could I have learnt English ?

( 2 ) आप तेज क्यों दौड़ सकते थे ?
       Why could you have ran fast ?

( 3 ) वह यहाँ कब आ सकता था ?
       When could he have come here ?


परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम could रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का third form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।


( 1 ) क्या हमलोग वहां रह सकते थे ?
       Could we have lived there ?

( 2 ) क्या हम उससे आज मिल सकते थे ?
       Could we have met him today ?

( 3 ) क्या आप उसके सवाल का जवाब दे सकते थे ?
        Could you have answered his question ?

Thursday, 8 December 2016

use of " should have "


Use of " Should have "



पहचान :-



ना चाहिए था ।



जब हिंदी वाक्यो के अंत में " ना चाहिए था " आये तो उन वाक्यो का अनुवाद " Should have " में किया जायेगा ।



नोंध :-



कर्तव्य था लेकिन काम नही किया गया ।



साधारण वाक्य :-



साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद should have रखा जाएगा फिर क्रिया का third form फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।



( 1 ) उन्हें गरीबो की मदद करनी चाहिए थी । ( की नही )
        They should have helped poor .

( 2 ) तुम्हे कड़ी मेहनत करनी चाहिए थी । ( की नही )
       You should have worked hard .

( 3 ) मुझे उससे बात करनी चाहिए थी । ( की नही )
       I should have talked to him .



नकारात्मक वाक्य :-



नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद should not have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।



( 1 ) मुझे उससे बात नही करनी चाहिए थी । ( लेकिन की )
       I should not have talked to him .

( 2 ) उसे शराब नही पीनी चाहिए थी । ( लेकिन पी )
        He should not have drunk wine .

( 3 ) मुझे उस पर विशवास नही करना चाहिए था ।( लेकिन किया )
        I should not have believed him .



प्रश्नवाचक वाक्य :-



जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी की जायेगी उसके बाद should रखा जायेगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have रखा जाएगा , फिर क्रिया का third form रखा जायेगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।



( 1 ) हमें वहां कब पहुँचना चाहिए था ?
       When should we have reached there ?

( 2 ) मुझे क्यों उससे बात करनी चाहिए थी ?
       Why should I have talked to him ?

( 3 ) तुम्हे कैसे कड़ी मेहनत करनी चाहिए थी ?
        How should you have worked hard ?



परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम should रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का third form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।



( 1 ) क्या उन्हें गरीबो की मदद करनी चाहिए थी ?
       Should they have helped poor ?

( 2 ) क्या उसे शराब पीनी चाहिए थी ?
       Should he have drunk wine ?

( 3 ) क्या मुझे उस पर विश्वास करना चाहिए था ?
        Should I have believed him ?


Thursday, 8 September 2016

use of " Having to "


Use of " Having to "



पहचान : -

ना पड़ रहा है ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में ना पड़ रहा है ,आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " Having to " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी , उसके बाद कर्ता के अनुसार am , is , और are रखा जाएगा , उसके बाद Having to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) लडको को अंग्रेजी बोलनी पड़ रही है ।
       The boys are having to speak English .

( 2 ) मुझे यहाँ रहना पड़ रहा है ।
       I am having to live here .

( 3 ) उसे यह काम करना पड़ रहा है ।
        He is having to do this work .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी, उसके बाद कर्ता के अनुसार am , is और are रखा जाएगा, फिर not , उसके बाद having to रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) हमे दवाई नहीं लेनी पड़ रही है ।
       We are not having to take the medicine .

( 2 ) तुम्हे यह किताब नहीं खरीदनी पड़ रही है ।
       You are not having to buy this book .

( 3 ) मुझे मुम्बई नहीं जाना पड रहा है ।
       I am not having to go to mumbai .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

 जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद am , is , और are कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर having to रखा जायेगा ,उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) लडको को अंग्रेजी क्यों बोलनी पड़ रही है ?
    Why are the boys having to speak English ?

( 2 ) मुझे यहाँ कैसे रहना पड़ रहा है ?
       How am I having to live here ?

( 3 ) उसे कार क्यों खरीदनी पड़ रही है ?
       Why is he having to buy a car ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम am , is और are कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद having to रखा जायेगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या उसे दवाई लेनी पड़ रही है ?
       Is he having to take the medicine ?

( 2 ) क्या आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है ?
       Are you having to go to the doctor ?

( 3 ) क्या मुझे इंगलिश बोलनी पड़ रही है ?
       Am I having to speak English ?


Wednesday, 7 September 2016

use of " May have to "


Use of " May have to"


पहचान : -

ना पड़ सकता है ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में ना पड़ सकता है ,आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " May have to " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी , उसके बाद may have to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) उसे अभी यहाँ आना पड़ सकता है ।
       He may have to come here now .

( 2 ) आपको दवाई लेनी पड़ सकती है ।
       You may have to take the medicine .

( 3 ) उसे इंग्लिश सीखनी पड़ सकती है ।
       He may have to learn English .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद may  रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद have to रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) हमे दवाई नहीं लेनी पड़ सकती है ।
       We may not have to take the medicine .

( 2 ) तुम्हे यह किताब नहीं खरीदनी पड़ सकती है ।
       You may not have to buy this book .

( 3 ) आपको मुम्बई नहीं जाना पड सकता है ।
       You may not have to go to mumbai .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

 जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद may रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have to रखा जायेगा ,उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) आपको दवाई कब लेनी पड़ सकती है ?
      When may you have to take the medicine ?

( 2 ) उसे इंग्लिश क्यों सीखनी पड़ सकती है ?
       Why may he have to learn English ?

( 3 ) उसे कार क्यों खरीदनी पड़ सकती है ?
       Why may he have to buy a car ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम may रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have to रखा जायेगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या उसे स्कूल जाना पड़ सकता है ?
       May he have to go to school ?

( 2 ) क्या आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है ?
       May you have to go to the doctor ?

( 3 ) क्या आपको दवाई लेनी पड़ सकती है ?
       May you have to take the medicine ?


Saturday, 27 August 2016

use of " would have to "


Use of " would have to"
पहचान : -

ना पड़ता होगा ,

जब हिंदी वाक्यो के अन्त में ना पड़ता होगा ,आये तो उन हिंदी वाक्यो का अनुवाद " would have to " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी की जायेगी , उसके बाद would have to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हें उसके साथ रहना पड़ता होगा ।
       You would have to live with him .

( 2 ) उसे किताबे खरीदनी पड़ती होगी ।
       He would have to buy books .

( 3 ) उन्हें इंगलिश बोलनी पड़ती होगी ।
       They would have to speak English .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद would रखा जाएगा , फिर not , उसके बाद have to रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हें यह किताब नहीँ खरीदनी पड़ती होगी ।
       You would not have to buy this book .

( 2 ) आपको रात को काम नहीँ करना पड़ता होगा ।
       You would not have to work at night .

( 3 ) उन्हें इंगलिश नहीँ बोलनी पड़ती होगी ।
       They would not have to speak English .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

 जब प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद would रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर have to रखा जायेगा ,उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) उसे अपने भाई से रोज क्यों मिलना पड़ता होगा ?
       Why would he have to meet his brother daily ?

( 2 ) उन्हें इंगलिश कब बोलनी पड़ती होगी ?
       When would they have to speak English ?

( 3 ) आपको उसे सलाह क्यों देनी पड़ती होगी ?
       Why would you have to advise him ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम would रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद have to रखा जायेगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या तुम्हें उसके साथ रहना पड़ता होगा ?
       Would you have to live with him ?

( 2 ) क्या उसे किताबे खरीदनी पड़ती होगी ?
       Would he have to buy books ?

( 3 ) क्या आपको उसे सलाह देनी पड़ती होगी ?
       Would you have to advise him ?