Wednesday 18 January 2017

Use of " Am going to / Is going to / Are going to "

Use of "Am going to/Is going to/Are going to "

पहचान : -

ने वाला है ।

जब हिंदी वाक्यो के अंत में " ने वाला है "आये तो उन वाक्यो का अनुवाद कर्ता के अनुसार  " Am going to / Is going to / Are going to " किया जायेगा।

सूचना :-

Am going to / Is going to / Are going to के बदले Am about to / Is about to / Are about to का उपयोग भी कर सकते है । लेकिन ज्यादातर Am going to / Are going to / Is going to उपयोग होता है ।

उदाहरण : -

( 1 ) बस छूटने वाली है ।

        The bus is going to leave .

         The bus is about to leave .

( 2 ) मै घर से निकलने वाला हूँ ।

        I am going to leave the house .

        I am about to leave the house .

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर कर्ता के अनुसार am going to / is going to / are going to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) हम आज उससे मिलने वाले है ।

       We are going to meet him today .

( 2 ) मै चाय पीने वाला हूँ ।

       I am going to drink tea .

( 3 ) अभी थोड़ी देर में अँधेरा होने वाला है ।

       After a short time darkness is going to prevail .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंगेजी की जाएगी उसके बाद कर्ता के अनुसार am not going to / is not going to / are not going to , रखा जायेगा , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) मै बुक नही खरीदने वाला हूँ ।

       I am not going to buy a book .

( 2 ) हम नास्ता नही करने वाले है ।

       We are not going to take breakfast .

( 3 ) वह चाय नही पीने वाली है ।

       She is not going to drink tea .

प्रश्नवाचक : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंगेजी , उसके बाद कर्ता के  अनुसार am / is / are , रखा जायेगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , फिर going to , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) मै बुक कब खरीदने वाला हूँ ?

       When am I going to buy a book ?

( 2 ) हम आज उससे क्यों मिलने वाले है ?

       Why are we going to meet him today ?

( 3 ) वह यह काम कैसे करने वाला है ?

       How is he going to do this work ?

परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम am / is / are कर्ता के अनुसार रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद going to रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अन्त में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) क्या वह यह काम करने वाला है ?

       Is he going to do this work ?

( 2 ) क्या हम आज उससे मिलने वाले है ?

       Are we going to meet him today ?

( 3 ) क्या मै बुक खरीदने वाला हूँ ?

       Am I going to buy a book ?

0 comments:

Post a Comment