Wednesday, 29 June 2016

use of " should "


Use of " should "

पहचान : -

ना चाहिए , नी चाहिए , ने चाहिए , सलाह , कर्तव्य ,

जब हिंदी वाक्यो के अंत में ना चाहिए , नी चाहिए , ने चाहिए और साथ में आदेश , कर्तव्य , सलाह का भाव प्रगट हो तो उन वाक्यो का अनुवाद " should " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद Should रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form रखा जाएगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हे अपना वायदा निभाना चाहिए । ( कर्तव्य भावना )
       You should keep your promise .

( 2 ) तुम्हे एक नया पेन खरीदना चाहिए । ( आदेश )
       You should buy a new pen .

( 3 ) हमें वहाँ समय पर पहुँचना चाहिए ।
      We should reach there on time .

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्य में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर should , उसके बाद not , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) तुम्हे वह घर नहीं खरीदना चाहिए । ( सलाह )
       You should not buy that house .

( 2 ) आपको वहाँ नहीं जाना चाहिए ।
       You should not go there .

( 3 ) उन्हें यह काम नही करना चाहिए ।
       They should not do this work .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्य में जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद should , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , उसके बाद अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) हमें उससे कैसे मिलना चाहिए ?
       How should we meet him ?

( 2 ) मुझे अब कहाँ जाना चाहिए ?
       Where should I go now ?

( 3 ) हमें वहां समय पर क्यों पहुंचना चाहिए ?
       Why should we reach there on time ?

 परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सबसे पहले should रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) क्या हमें वहाँ समय पर पहुँचाना चाहिए ?
       Should we reach there on time ?

( 2 ) क्या बच्चों को अंग्रेजी सीखनी चाहिए ?
        Should the children learn English ?

( 3 ) क्या मुझे उससे मिलाना चाहिए ?
       Should I meet him ?


Tuesday, 28 June 2016

use of " may "


Use of " may "

पहचान : -

              अनुमति , संभावना , इच्छा , या आज्ञा भावो के लिए लगाये जाते है ।

जब हिंदी वाक्यो के अंत में सकता है , सकती है , सकते है और साथ में अनुमति , संभावना , इच्छा या आज्ञा आदि भाव प्रगट हो तो उन वाक्यो का अनुवाद " May " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद May रखा जाएगा , फिर क्रिया का first form रखा जाएगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) आज बारिश हो सकती है ।  ( संभावना )
       It may rain today .

( 2 )  आप इस कमरे में रह सकते है । ( अनुमति )
       You may live in this room .

( 3 ) वह परीक्षा पास कर सकती है  । ( संभावना )
       She may pass the exam.

नकारात्मक वाक्य : -

नकारात्मक वाक्य में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर may , उसके बाद not , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद होगा ।

( 1 ) यह घडी नहीं चल सकती है ।
       This watch may not work .

( 2 ) वह परीक्षा पास नहीं कर सकती है ।
       She may not pass the exam .

( 3 ) वह बाहर नहीं जा सकती है ।
       She may not go out .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

प्रश्नवाचक वाक्यो में प्रश्नवाचक शब्द वाक्यो के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद may रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form रखा जाएगा , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) तुम्हे आज देरी क्यों हो सकती है ?
       Why may you get late today ?

( 2 ) तुम घर कैसे जा सकते हो ?
       How may you go home ?

( 3 ) आप इस कमरे में कैसे सो सकते हो ?
        How may you sleep in this room ?

परंतु जब प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सर्वप्रथम may रखा जाएगा , फिर कर्ता की अंग्रेजी , फिर क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) क्या मैं अंदर आ सकता हूँ ?
        May I come in ?

( 2 ) क्या मैं बाहर जा सकता हूँ ?
       May I go out ?

( 3 ) क्या तुम घर जा सकते हो ?
       May you go home ?


use of " would "

Use of " Would "

पहचान : -

ता होगा , ती होगी , ते होंगे ,

जब हिंदी वाक्यो के अंत में ता होगा , ती होगी , ते होंगे तो उन वाक्यो का अनुवाद " would " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

 साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर would       , उसके बाद क्रिया का first form , उसके बाद कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो की अंग्रेजी की जायेगी।

( 1 ) बच्चे रोज स्कुल जाते होंगे ।
       The children would go to school daily.

( 2 ) राधा अशोक को जानती होगी ।
      Radha would know Ashok .

( 3 ) आप यह काम करते होंगे ।
      You would do this work.

नकारात्मक वाक्य : -

     नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर would , उसके बाद not , उसके बाद क्रिया का first form , उसके बाद कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो की अंग्रेजी की जायेगी ।

( 1 ) वह तुम्हे पसंद नही करती होगी ।
       She would not like you .

( 2 ) तुम्हारा भाई दवाई नही लेता होगा ।
      Your brother would not take medicine .

( 3 ) वे तुम्हे मदद नही करते होंगे ।
       They would not help you .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

 प्रश्नवाचक वाक्य में जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद would , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , उसके बाद अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) वह रोज कहाँ जाती होगी ?
       Where would she go daily ?

( 2 ) आप यह काम कैसे करते होंगे ?
       How would you do this work ?

( 3 ) वह दवा क्यों लेता होगा ? 
        Why would he take medicine ?

  परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सबसे पहले would रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) क्या बच्चे उससे मिलते होंगे ?
       Would the children meet him ?

( 2 ) क्या वह शराब पीता होगा ? 
       Would he drink wine ?

( 3 ) क्या बच्चे कविता पढ़ते होंगे ?
       Would the children read poems .


Use of " can "


Use of " can "

पहचान : -

             सकता है , सकती है , सकते है , शक्ति और सामर्थ्य आदि भाव के लिए ,
 
           जब हिंदी वाक्यो के अंत में सकता है , सकती है , सकते है और साथ में शक्ति और सामर्थ्य का भाव हो तब उसका अनुवाद " can " में होगा ।

साधारण वाक्य : -

               साधारण वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर can , उसके बाद क्रिया का first form , उसके बाद कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो की अंग्रेजी की जायेगी ।

( 1 ) मैं यह काम कर सकता हूँ ।
       I can do this work .

( 2 ) मैं दौड़ सकता हूँ ।
       I can run .

( 3 ) हम वहाँ पहुँच सकते है ।
       We can reach there .

नकारात्मक वाक्य : -

            नकारात्मक वाक्यो में सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी , फिर can , उसके बाद not , उसके बाद क्रिया का first form , उसके बाद कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो की अंग्रेजी की जायेगी ।

( 1 ) वह मुझे मदद नहीं कर सकता है ।
        He can not help me .

( 2 ) आप उससे बात नहीं कर सकते है ।
        You can not talk to him .

( 3 ) हम उसे धोखा नहीं दे सकते है ।
       We can not cheat him .

प्रश्नवाचक वाक्य : -

            प्रश्नवाचक वाक्य में जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आये तो सर्वप्रथम प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी , उसके बाद can , फिर कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , उसके बाद अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) हम उससे कैसे मिल सकते है ?
       How can we meet him ?

( 2 ) मैं यह काम कब कर सकता हूँ ?
        When can I do this work ?

( 3 ) वह पत्र कहाँ लिख सकती है ?
        Where can she write a letter ?

          परंतु प्रश्नवाचक शब्द " क्या " आरम्भ में आये तो सबसे पहले can रखा जाएगा , उसके बाद कर्ता की अंग्रेजी , उसके बाद क्रिया का first form , फिर कर्म की अंग्रेजी , और अंत में अन्य वाक्यो का अनुवाद किया जाएगा ।

( 1 ) क्या मैं यह काम कर सकता हूँ ?
        Can i do this work ?

( 2 ) क्या वह पत्र लिख सकती है ?
        Can she write a letter ?

( 3 ) क्या हम उससे मिल सकते है ?
        Can we meet him ?


Wednesday, 30 December 2015

विभिन्न वाक्यो के अनुवाद के नियम


Translation of Different Sentences

( the study of correct position of words )


विभिन्न वाक्यो के अनुवाद के नियम


यह पहिले बताया जा चूका है कि अनुवाद के लिए हिंदी शब्द के अंग्रेजी शब्द जान लेना ही आवश्यक नही है , वरन् किसी हिंदी शब्द की अंग्रेजी , वाक्य के किस स्थान पर रख्खी जाती है , जानना भी आवश्यक है । हिंदी वाक्य में शब्द जिस तरतीब या क्रम से रक्खे हुए होते है अंग्रेजी अनुवाद में वह शब्द क्रम बदल जाता है । विभिन्न वाक्यों में शब्द विभिन्न क्रम से रक्खे जाते है । अतः यहाँ यह बताया जा रहा है कि विभिन्न प्रकार के वाक्यो में किस शब्द की अंग्रेजी के बाद किस शब्द की अंग्रेजी रखी जाती है ।


Translation of Simple Sentence

( साधारण वाक्यों का अनुवाद )


पहिचान : -


यह जानने के पहिले कि साधारण वाक्य का अनुवाद कैसे किया जाय , विधार्थी के मन में स्वतः यह प्रश्न उठता है कि हिन्दी में साधारण वाक्य को कैसे पहिचाना जाय । जब हम जान लेगे कि अमुक हिन्दी का वाक्य साधारण वाक्य है तभी हम नियमानुसार अनुवाद करेगे । एक साधारण वाक्य साधारण बोलचाल का वह वाक्य है जिसमे किसी प्रकार का निषेध् , प्रश्न , आज्ञा , शर्त न पाई जाय । इसकी सरल पहिचान यह है कि इसमें नही , क्या , कौन , कब , कहाँ , क्यों , कैसे , यदि , अगर आदि शब्दों का प्रयोग नही होता है । ये इन शब्दों से रहित होने के कारण साधारण या सादे वाक्य होते है । जैसे " सत्यप्रकाश प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर टहलने जाता है " । यह एक साधारण वाक्य है । अब हमें यह देखना है कि साधारण वाक्य का अनुवाद किस प्रकार किया जाय ।


How to Translate ?


( 1 ) सर्वप्रथम कौन , किसने , किन्होंने के उत्तर की अंग्रेजी : -

साधारण वाक्य में सबसे पहिले वाक्य के अंतिम शब्द के पहिले कौन , किसने , किन्होंने , का प्रश्न करना चाहिये । उपरोक्त प्रश्नो के उत्तर में जो शब्द आता है या आते है वे कर्ता या Subject कहलाते है । प्रश्न करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जितने अधिक से अधिक शब्द उत्तर में आ सके उनकी एक साथ अंग्रेजी सबसे पहिले बना दी जाय । उदाहरण के लिए " राम का छोटा भाई प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर टहलने जाता है " । अतः प्रश्न किया कौन टहलने जाता है ? उत्तर आया " राम का छोटा भाई " अतः अनुवाद में Ram's younger brother सबसे पहिले रक्खा जाएगा । इस प्रकार सबसे पहिले Subject ( कर्ता ) आता है ।

( 2 ) फिर वाक्य के अंतिम शब्द ( क्रिया ) की अंग्रेजी : -

साधारण वाक्यो में कर्ता की अंग्रेजी बनाने के पश्चात क्रिया ( verb ) जो कि हिन्दी के वाक्य का अंतिम शब्द होता है उसकी अंग्रेजी बनाई जाती है । जैसे " राम का छोटा भाई प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर टहलने जाता है " । यदि इस वाक्य का अनुवाद करना है तो पहले कर्ता Ram's younger brother रखना होगा फिर इस वाक्य का अन्तिम शब्द " जाता है " की अंग्रेजी " goes " रखनी पड़ेगी।

नॉट : -

कर्ता के अनुवाद के पश्चात् क्रिया का अनुवाद करना चाहिए , ' परन्तु ' , ' अक्सर ' , ' सदैव ' , ' कभी नहीं ' , यदि इन शब्दों का प्रयोग वाक्य में किया गया हो तो इनकी अंग्रेजी कर्ता और क्रिया की अंग्रेजी के बीच में रखनी चाहिए । जैसे " वह कभी नहीं झूठ बोलता है " का अनुवाद He never tells a lie . होगा ।

( 3 ) तीसरे स्थान पर क्या , किसको , किनको , के उत्तर ( कर्म ) की अंग्रेजी : -

साधारण वाक्य में कर्ता की अंग्रेजी , फिर क्रिया की अंग्रेजी बनाने के पश्चात् वाक्य के अन्तिम शब्द के बाद में क्या , किसको , किनको का प्रश्न करना चाहिए । अधिक से अधिक जितने शब्द उत्तर में आये उनकी अंग्रेजी क्रिया के अनुवाद के बाद में रखना चाहिए । जैसे " सत्यप्रकाश जी अपने भाषण में हमें सुनहरी शिक्षायें देते है " । इस वाक्य के ऊपर दिए गए नियमो के अनुसार " सत्यप्रकाश " कर्ता तथा " देते है " क्रिया है । अतः सबसे पहले क्रमशः इन दोनों की अंग्रेजी " Satya Prakash gives " बना दी जाय । फिर अंतिम शब्द देते है , के साथ ' क्या ' का प्रश्न किया जाये । क्या देते है ? " सुनहरी शिक्षाये " यही अधिक से अधिक उत्तर आता । अतः इसकी अंग्रेजी golden lessons उसके बाद में रक्खी जायेगी । इस प्रकार अनुवाद Satya Prakash gives golden lessons हो जायेगा । क्या , किसकी , किनको , के उत्तर में object या कर्म आता है । अतः कर्ता क्रिया के बाद कर्म की अंग्रेजी बानायी जाती है ।

( 4 ) अन्त में कब , कैसे के उत्तर की अंग्रेजी रखना चाहिए : -


कर्ता , फिर क्रिया , फिर कर्म की अंग्रेजी बनाने के बाद वाक्य के अन्तिम शब्द ( क्रिया ) में कैसे का प्रश्न करना चाहिए और जो कुछ उत्तर आये उसका अनुवाद कर्ता , क्रिया , कर्म के अनुवाद के बाद रखना चाहिए । जैसे " सत्यप्रकाश प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर धीरे - धीरे टहलते है " । यदि इस वाक्य का अनुवाद करना हो तो इस वाक्य में " सत्यप्रकाश " कर्ता , "टहलते है " क्रिया , कर्म है ही नहीं अतः इनकी क्रमशः अंग्रेजी बना ली Satya Prakash walks . अब टहलते है के साथ में कैसे का प्रश्न किया तो उत्तर आता है " धीरे - धीरे " अतः इसकी अंग्रेजी Slowly बाद में रख ली अब अनुवाद हो गया - Satya Prakash walks slowly . अब कहाँ का प्रश्न किया तो उत्तर आता है " गंगा के तट पर " इसकी अंग्रेजी On the bank of Ganges . इसको भी वाक्य के बाद में जोड़ लिया । Satya Prakash walks slowly on the bank of the Ganges . इसी प्रकार कब का प्रश्न करके " प्रतिदिन सायंकाल " की अंग्रेजी daily in the evening और जोड़ लिया इस प्रकार पुरे वाक्य का अंग्रेजी अनुवाद हो गया - Satya Prakash walks slowly on the bank of the Ganges daily in the evening .

नोट : -

मैं , पर , से , के लिए , का , की , के , ये शब्द विभक्तिया या Preposition कहलाते है । इनकी अंग्रेजी उस शब्द की अंग्रेजी के पहले बनाई जाती है जिस शब्द के बाद हिन्दी में इनका प्रयोग किया गया हो । जब कई एक शब्द इनके जुड़े हुऐ हो तो वहां उल्टी ओर से अंग्रेजी बनाना चाहिए । जैसे " गंगा के तट पर " की अंग्रेजी " On the bank of the Ganges " उल्टी ओर से बनाई गई है ।

( 5 ) उपरोक्त नियम कहाँ लागू नहीं होते ? : -

यों तो सबसे पहले कर्ता , फिर क्रिया , फिर कर्म , का अनुवाद किया जाता है । परंतु जब किसी कहानी के आरम्भ होने वाले वाक्य में अकर्मक क्रिया वह क्रिया जिसका कर्म न हो सके उसका प्रयोग किया गया हो तो कर्ता के स्थान पर There और फिर क्रिया के अनुवाद के पश्चात् कर्ता की अंग्रेजी बनाई जाती है । जैसे - " बर्लिन के घने जंगलो के पास एक लोमड़ी रहती थी " । There lived a fox in the dense forest of Berlin .

उपरोक्त नियमो को ध्यान में रख कर साधारण वाक्य का अनुवाद करना है :


Translation of Negative Sentences


पहिचान : -

यह जानने से पहिले कि नकारात्मक वाक्यो का अनुवाद किस प्रकार किया जाय यह जानना आवश्यक होता है कि नकारात्मक वाक्य किसे कहते है ? उनकी पहचान क्या है ? यदि किसी साधारण वाक्य में नहीँ शब्द का प्रयोग कर दिया जाय तो वह नकारात्मक वाक्य बन जाता है । " सत्यप्रकाश प्रतिदिन गंगा के तट पर टहलने जाता है " । यह एक साधारण वाक्य है । परन्तु यदि इसी वाक्य में " नहीं " शब्द जोड़ दिया जाय तो यह एक नकारात्मक वाक्य बन जाएगा । इस प्रकार " सत्यप्रकाश प्रतिदिन गंगा के तट पर टहलने नहीं जाता " । यह एक नकारात्मक वाक्य है । अब यह जानना है कि इस प्रकार के वाक्यो का अनुवाद किस प्रकार किया जाय ?


How to Translate ?


( 1 ) सर्वप्रथम कर्ता की अंग्रेजी : -

जिस प्रकार साधारण वाक्य में सबसे पहले कौन , किसने , किन्होंने , का प्रश्न करके जो अधिक से अधिक उत्तर आता है उसकी अंग्रेजी बनाई जाती है , नकारात्मक वाक्य में ये ही प्रश्न करके जो कर्ता ( subject ) उत्तर में आता है उसकी अंग्रेजी बना दी जाती है । जैसे " राम का छोटा भाई रोज टहलने नहीं जाता है " । इसका अनुवाद करने के लिए सबसे पहले कर्ता ढूढेंगे । कौन टहलने नहीं जाता है ? " राम का छोटा भाई " अतः सबसे पहले कर्ता की अंग्रेजी Ram's younger brother बनाई जाएगी ।

( 2 ) फिर सहायक क्रिया रखी जाती है : -

नकारात्मक वाक्य में कर्ता के अनुवाद के पश्चात is , are , am , was , were , has , have , had , can , could , may , might , shall , should , will , would , do , does , did इन सहायक क्रियाओ में जो tense के अनुसार उचित ही रक्खी जाती है । किस tense में कौन सी सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है यह समझाया जाएगा । उदाहरण के लिए " राम का छोटा भाई रोज टहलने नहीं जाता है " । इसमें कर्ता की अंग्रेजी " Ram's younger brother " के पश्चात् does सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाएगा ।

( 3 ) तत्पश्चात ' नहीं ' शब्द की अंग्रेजी : -

नकारात्मक वाक्य में कर्ता की अंग्रेजी फिर उचित सहायक क्रिया की अंग्रेजी रक्खी जाती है इसके पश्चात् नहीं की अंग्रेजी ' not ' रक्खी जाती है । इस प्रकार " राम का छोटा भाई रोज टहलने नहीं जाता है " । के अनुवाद के लिए पहले कर्ता " Ram's younger brother " फिर सहायक क्रिया does फिर नहीं का अनुवाद not आयेगा ।

( 4 ) फिर मुख्य क्रिया का अनुवाद किया जाता है : -


कर्ता सहायक क्रिया not रखने के बाद जो मुख्य क्रिया होती है अर्थात् जो शब्द हिन्दी वाक्य के अन्त में आता है उसका अनुवाद किया जाता है । इस प्रकार " राम का छोटा भाई रोज टहलने नहीं जाता है " के अनुवाद के लिए पहले कर्ता " Ram's younger brother " फिर सहायक क्रिया " does " फिर not इसके बाद " जाता है " का अनुवाद रख्खा जाएगा । कब मुख्य क्रिया का कौन सा रूप प्रयोग किया जाता है यह tense के chapter में समझाया जायेगा ।

( 5 ) शेष शब्दों का अनुवाद साधारण वाक्य की तरह : -

कर्ता , सहायक क्रिया , not , मुख्य क्रिया के अनुवाद के पश्चात साधारण वाक्य की तरह क्या , किसको , या किनको का प्रश्न करना चाहिए । फिर जो कुछ उत्तर में आये उसका अनुवाद कर देना चाहिए । फिर कब , कहाँ , कैसे आदि के प्रश्न के उत्तर का अनुवाद करना चाहिए । यह साधारण वाक्य के अनुवाद में समझा दिया गया है ।


Translation of Interrogative Sentences

( प्रश्नवाचक वाक्यो का अनुवाद )


पहिचान : -

प्रश्नवाचक वाक्य वे होते है जिनमे कोई प्रश्न किया जाता है । इन वाक्यो की सरल पहिचान यह है कि इनमे क्या , कौन , किसका , किसको , कब , कहाँ , किसे , क्यों , आदि प्रश्न प्रगट करने वाले शब्दों का प्रयोग किया जाता है और अन्त में ' ? ' प्रश्नवाचक शब्द लगा रहता है । जैसे " राम का छोटा भाई रोज कहाँ टहलने जाता है ? " इस वाक्य में " कहाँ " प्रश्नवाचक शब्द है तथा अन्त में " ? " प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग किया गया है । अतः यह एक प्रश्नवाचक वाक्य है ।


How to Translate


( 1 ) सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द या सहायक क्रिया : -

प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते है । एक तो वे है जिनमे " क्या " शब्द का प्रयोग सबसे पहले किया जाता है । जैसे " क्या राम का छोटा भाई रोज टहलने जाता है ? " ऐसे वाक्यो के अनुवाद में सर्वप्रथम is , are , am , was , were , do , does , did , has , have , had , can , could , may , might , shall , should , will , would . इन सहायक क्रियाओ में जो उचित सहायक क्रिया tense के अनुसार हो , रखी जाती है और इस प्रकार के वाक्यो में " क्या " शब्द की अंग्रेजी नहीं बनाई जाती है । कौनसी सहायक क्रिया किस tense के साथ में प्रयोग की जाती है tense के अध्ययन करने पर ज्ञात होगा ।

दूसरे प्रकार के प्रश्नवाचक वाक्य वे वाक्य है जिनमे प्रश्नवाचक शब्द क्या , कब , कैसे , कहाँ आदि का प्रयोग वाक्य के बीच में होता है आरम्भ में नहीं , तो ऐसे वाक्यो के अनुवाद में सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द क्या , कब , कैसे आदि शब्दों में जो शब्द वाक्य में प्रयुक्त हुआ हो , उसकी अंग्रेजी बनाई जाती है , फिर सहायक क्रिया की अंग्रेजी बनाई जाती है ।

दोनों प्रकार के वाक्यो का उदाहरण लीजिए । " क्या राम का छोटा भाई टहलने जाता है ? " इसमें क्या सर्वप्रथम आया है अतः अनुवाद करने के लिए सबसे पहले does सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाएगा तथा इनमे " क्या " शब्द का अनुवाद नही किया जायेगा । " राम का छोटा भाई कहाँ टहलने जाता है ? " इसमें " कहाँ " शब्द जो प्रश्नवाचक है उसका प्रयोग वाक्य के बीच में हुआ है अतः सबसे पहले " कहाँ " का अनुवाद " Where " रक्खा जायेगा फिर इसके बाद में सहायक क्रिया " does " रक्खी जायगी क्योंकि यह tense के अनुसार यहाँ उचित है ।

( 2 ) फिर कर्ता की अंग्रेजी : -

प्रश्नवाचक वाक्य में जब सहायक क्रिया का अनुवाद कर लिया जाय , तो उसके बाद में कर्ता की अंग्रेजी अर्थात् जो शब्द क्रिया के साथ कौन , किसने , किन्होंने , के प्रश्न के उत्तर में आता है उसकी अंग्रेजी बनाई जाती है । " राम का भाई रोज कहाँ टहलने जाता है ? " इस वाक्य के अनुवाद में पहिले प्रश्नवाचक " where " फिर " does " रखने के बाद कर्ता राम का भाई की अंग्रेजी Ram's brother बनाई जायेगी ।


( 3 ) फिर मुख्य क्रिया का अनुवाद : -

जब कर्ता की अंग्रेजी बना ली जाय तो वाक्य की मुख्य क्रिया का अनुवाद करना चाहिए । " राम का भाई कहाँ टहलने जाता है ? " इस वाक्य की मुख्य क्रिया " जाना है " । कर्ता के बाद इसका अनुवाद किया जाएगा । इस प्रकार सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द " where " फिर सहायक क्रिया " does " फिर कर्ता " Ram's brother " रखने के बाद " जाना " का अनुवाद " go " अपने tense के अनुसार रक्खा जायेगा । इस प्रकार अनुवाद हो गया " Where does Ram's brother go ? .

( 4 ) मुख्य क्रिया के पश्चात कर्म का अनुवाद : -

मुख्य क्रिया के अनुवाद के पश्चात् क्या , किसका , किनको , का प्रश्न क्रिया में करना चाहिए । जो कुछ उत्तर आये उसकी अंग्रेजी बना देना चाहिए । यदि वाक्य में कर्म न हो तो कुछ न रखकर शेष शब्दों का अनुवाद करने की ओर ध्यान देना चाहिए ।

( 5 ) अन्त में शेष शब्दों का अनुवाद साधारण वाक्य की तरह : -

कर्म के अनुवाद के पश्चात् कब , कहाँ , कैसे आदि का प्रश्न करके जो उत्तर आए उसकी अंग्रेजी बना देना चाहिए । उदाहरण के लिए " राम का भाई रोज अपनी पुस्तक कहाँ पढता है ? " इस वाक्य के अनुवाद के लिए सबसे पहिले प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी " where " फिर सहायक क्रिया " does " फिर कर्ता " Ram's brother " फिर मुख्य क्रिया " read " फिर कर्म " his book " इसके बाद " कब " का उत्तर " रोज " की अंग्रेजी " daily " बनेगी । इस प्रकार पुरे वाक्य का अनुवाद " Where does Ram's brother read his book daily ? " बन गया । यह ध्यान रहे कि प्रश्नवाचक वाक्य के अनुवाद के अन्त में " ? " प्रश्नवाचक चिन्ह अवश्य लगा देना चाहिए । इस प्रकार प्रश्नवाचक वाक्यों का अनुवाद करना चाहिए ।


Translation of Imperative Sentences


पहिचान : -

आज्ञासूचक वाक्य वे वाक्य है जिनसे किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है । इनकी सरल पहचान यह है कि हिन्दी के वाक्य के अन्त में " ओ " या " इये " जुड़ा होता है । जैसे " तुम अपना कर्त्तव्य पालन करो " । इस वाक्य में " करो " शब्द में " ओ " जुड़ा है अतः यह वाक्य एक आज्ञासुचक वाक्य है । अब हमे यह जानना है कि इस प्रकार के वाक्यो का अनुवाद किस प्रकार किया जाय ।


How to Translate ?


( 1 ) सर्वप्रथम क्रिया की अंग्रेजी : -

आज्ञासुचक वाक्य भी दो प्रकार के होते है । एक तो वे होते है जिनमे " नहीं " , " मत " शब्द का प्रयोग किया जाता है । जिनमे " नहीं " , " मत " शब्द का प्रयोग नहीं होता है उनकी अंग्रेजी बनाने के लिए सबसे पहले क्रिया का अनुवाद किया जाता है और अंग्रेजी की क्रिया का पहिला रूप रक्खा जाता है । जैसे " अपना कर्त्तव्य पालन करो " । इस वाक्य के अनुवाद के लिए " पालन करो " की अंग्रेजी " discharge " सबसे पहिले रक्खी जायेगी ।

यदि आज्ञासुचक वाक्य में " नहीं " , तथा " मत " शब्द का प्रयोग किया गया हो तो इनका अनुवाद करने के लिए सबसे पहिले " do not " फिर मुख्य क्रिया का पहिला रूप रखना चाहिए । जैसे " झूठ मत बोलो " का अनुवाद " Do not tell a lie " होगा ।

नोट : -


सदैव तथा कभी नहीं की अंग्रेजी क्रिया के पहिले आती है ।

( 2 ) क्रिया के अनुवाद के बाद कर्म तथा फिर कब , कहाँ , कैसे के उत्तर का अनुवाद साधारण वाक्यो की तरह : -


मुख्य क्रिया के अनुवाद के पश्चात् क्या , किसको , या किनको का प्रश्न करना चाहिए , फिर जो कुछ उत्तर आए उनकी अंग्रेजी बना देना चाहिए । इसके पश्चात् कैसे , कहाँ , कब का प्रश्न करके जो उत्तर आये उसकी अंग्रेजी जैसा साधारण वाक्य में बताया गया है उसके अनुसार बना देना चाहिए । उदाहरण के लिए " अँधेरी रात में सड़क पर धीरे - धीरे चलो " । इस वाक्य का अनुवाद उपरोक्त नियमानुसार " Walk slowly on the road in the dark night. " होगा ।

( 3 ) कर्ता की अंग्रेजी छिपा दी जाती है या बिलकुल अन्त में आती है : -

आज्ञासुचक वाक्य में " तुम " की अंग्रेजी छिपा दी जाती है । जैसे " तुम सदैव सत्य बोलो " । " Always speak the truth." यहाँ तुम की अंग्रेजी छिपा दी गई है । परन्तु तुम के अतिरिक्त यदि किसी को संबोधित करके कहा जाय तो अन्त में सम्बोधित व्यक्ति की अंग्रेजी बनाना चाहिए । जैसे " राम , यहाँ आओ " Come here , Ram. यह अनुवाद होगा ।

आज्ञासुचक वाक्यो का अनुवाद उपरोक्त नियमो के अनुसार होता है ।


Translation of Exclamatory Sentences

( आश्चर्यबोधक वाक्यो का अनुवाद )


पहिचान : -

आश्चर्यबोधक वाक्य वे वाक्य है जिनमे हर्ष , विषाद , विस्मय इत्यादि प्रगट किया गया हो । इनकी सरल पहिचान यह है कि इन वाक्यो के अन्त में " ! " आश्चर्यबोधक चिन्ह लगा रहता है । इन वाक्यो का अनुवाद करने में निम्नलिखित नियमो का पालन करना चाहिए ।


How to Translate ?


( 1 ) सर्वप्रथम आश्चर्य प्रगट करने वाले शब्दों का अनुवाद : -

आश्चर्यबोधक वाक्यो में सबसे पहले उन शब्दों का अनुवाद किया जाता है जिनमे हर्ष , विषाद , या विस्मय प्रगट हो । उदाहरण के लिए " दुःख ! उसके मित्र का कल स्वर्गवास हो गया " इस वाक्य में दुःख शब्द का अनुवाद " Alas " ! सबसे पहले किया जाएगा । इसी प्रकार " श्याम कितना अच्छा बालक है ! " इस वाक्य में " कितना अच्छा " शब्द आश्चर्य प्रगट करता है  अतः " How good " सबसे पहिले लिखा जायेगा ।

( 2 ) फिर साधारण वाक्य की भाँती अनुवाद : -

आश्चर्यबोधक शब्दों का अनुवाद करने के पश्चात् फिर कर्ता , क्रिया , कर्म , कब , कहाँ , के उत्तर का अनुवाद , जैसा की साधारण वाक्य में समझाया गया है करना चाहिए । उदहारण के लिए " राम कितने धीरे - धीरे अपने कमरे में आज सबेरे आम खा रहा है ! " इस वाक्य का अनुवाद करने के लिए सबसे पहले आश्चर्यबोधक शब्द " कितने धीरे - धीरे " " How slowly " फिर कर्ता " Ram " फिर क्रिया " is eating " फिर कर्म " a mango " फिर कब , कहाँ , के उत्तर का अनुवाद " in his room this morning " किया जायेगा । इस प्रकार अनुवाद हुआ " How slowly Ram is eating a mango in his room this morning ! "

( 3 ) अन्त में आश्चर्य बोधक चिन्ह : -

सभी शब्दों का अनुवाद करने के पश्चात् आश्चर्यबोधक चिन्ह " ! " लगा देना चाहिए । जैसा कि ऊपर दिए गए उदहारण में किया है ।



Translation fo Optative Sentences

( इच्छात्मक वाक्यो का अनुवाद )


पहिचान : -

जिन वाक्यो में इच्छा , शुभकामना आदि प्रगट किया जाता है वे इच्छात्मक वाक्य कहलाते है जैसे " वह बहुत दिन तक जीवित रहे " । " गांधी जी चिरंजीवी हो " " ईश्वर करे वह परीक्षा में पास हो जाये " । अब यह जानना है कि इनका अनुवाद किस प्रकार किया जाय ।


How to Translate ?


( 1 ) इस प्रकार के वाक्यो में प्रायः May सहायक क्रिया पहले आती है । फिर कर्ता की अंग्रेजी तथा इसके पश्चात् क्रिया आदि का अनुवाद किया जाता है ।जैसे " वह बहुत दिन जीवित रहे " । का अनुवाद " May he live long होगा । " ईश्वर करे वह परीक्षा में पास हो जाये " । इस वाक्य का अनुवाद भी इसी प्रकार होगा । " May God bless him with success in the examination." इसी प्रकार अन्य इच्छात्मक वाक्यो का अनुवाद किया जा सकता है ।


सारांश : -

अनुवाद में शब्दों का क्रम कैसा हो ?


सा : - कर्ता , क्रिया , कर्म ।

नका : - कर्ता , सहायक क्रिया , not , मुख्य क्रिया , कर्म आदि ।

प्रश्न : -

( 1 ) प्रश्नवाचक शब्द , सहायक क्रिया , कर्ता , मुख्य क्रिया , कर्म आदि ।

( 2 ) सहायक क्रिया , कर्ता , मुख्य क्रिया , कर्म आदि

आज्ञासुचक : - क्रिया , कर्म आदि अन्त में सम्बन्धित शब्द ।

आश्चर्यबोधक : - आश्चर्यबोधक शब्द , कर्ता , क्रिया , कर्म आदि ।

इच्छात्मक : - May , सहायक क्रिया , कर्ता , क्रिया आदि ।





Tuesday, 29 December 2015

CONVERSATION - 4


CONVERSATION-4


( 1 ) मालिक और नौकर


मालिक : - रामु ! यहां आओ ।

             Ramu ! Come here .

रामु : - जी , मालिक ।

       Yes , sir .

मालिक : - मुझे स्टेशन जाना है ।

            I 've to go to the station .

रामु : - मेरे योग्य सेवा ?

        Anything I can do , sir ?

मालिक : - एक टैक्सी ले आओ ।

            Get a taxi / cab .

रामु : - टैक्सी - सटैण्ड कहाँ है , हुजूर ?

       Where is the taxi - stand , sir ?

मालिक : - नावल्टी सिनेमा के पास ।

             Near the Novelty Cinema .

रामु : - अच्छा , अभी लाया मालिक ।

       O.K. I'll get it , sir .

मालिक : - ठीक है । ज़रा जल्दी आना ।

            All right , but come soon .

रामु : - लीजिये जनाब , टैक्सी हाज़िर है ।

       Here is the taxi , sir .

मालिक : - मेरा सामान टैक्सी में रखो ।

             Put my luggage in the taxi .

रामु : - और कोई मेरे योग्य सेवा !

          Anything else , sir ?

मालिक : - नही , और कुछ नही । मेरी अनुपस्थिति में होशियार रहना ।

              No , that's all . Be careful in my absence .

रामु : - क्षमा करना , मालिक ! आप कब लौटेंगे ?

         Excuse me , sir , but when will you be back ?

मालिक : - पंद्रह दिन बाद । तुम्हे कुछ चाहिए ?

               After fifteen days . Do you need anything ?

रामु : - जी , जी....., मालिक । मुझे......मुझे...,

        Well , sir . I......I .

मालिक : - हाँ , खुलकर कहो । संकोच मत करो ।

              You can tell me frankly . No need to hesitate .

रामु : - धन्यवाद ! क्या मैं भी आपके साथ चल सकता हूँ ?

          Thank you . May I accompany you ?

मालिक : - मेरे साथ ! क्यों ?

               Accompany me ! Why ?

रामु : - मेरे माता - पिता वहां रहते है । मैं उन्हें मिल लूंगा ।

          My parents are there . I'll meet them .

मालिक : - अच्छा , मुझे यह मालुम नही था ।

              Really , i did not know that .

रामु : - जी हाँ , इस तरह एक पंथ दो काज वाली बात कर रहा हूँ ।

          Yes sir , thus I'll kill two birds with one stone .

मालिक : - वह कैसे ?

               How ?

रामु : - एक तो आपके काम आऊंगा और दूसरे अपने परिवार से मिल लूंगा ।

          I'll do your work and also see / meet my family .

मालिक : - और तुम्हारे बाद यहाँ कौन काम करेगा ?

                And who will look after the home when you are gone ?

रामु : - मेरी घरवाली , मालिक ।

          My wife , sir .

मालिक : - यह बात है तो तुम मेरे साथ चल सकते हो । जल्दी से तैयार हो जाओ ।

              Then you can come along . Get ready fast .

रामु : - धन्यवाद , मालिक । आपकी बड़ी मेहरबानी ।

         Thank you sir , very kind of you .


( 2 ) सड़क पर


राम : - नमस्ते , श्याम ।

         Hello , Shyam .

श्याम : - नमस्ते , राम ।

             Hello , Ram .

राम : - क्या हाल चाल है ?

         How are you ?

श्याम : - ठीक है , धन्यवाद ।

             I'm fine , thank you .

राम : - मैंने सूना था तुम दिल्ही से बाहर गए हुए थे ।

          I had heard that you were out of Delhi .

श्याम : - हाँ , मेरी बहन बीमार थी।

           Yes , my sister was ill .

राम : - कहाँ रहती है वह ?

          Where does she live ?

श्याम : - रोहतक में ।

            At Rohtak .

राम : - वापस कब आए ?

          When did you come back ?

श्याम : - परसो ।

           Day before yesterday .

राम : - आजकल रिहायश कहाँ है ?

          Where are you staying now a days ?

श्याम : - लाजपत नगर में ।

             At Lajpat Nagar .

राम : - कटरा नील छोड़ दिया क्या ?

          Have you left Katra Neel ?

श्याम : - हाँ । वह इलाक बहुत भीड़ - भाड़ वाला था ।

            Yes . That area is too congested .

राम : - तुमने अच्छा किया । यह किसकी पुस्तक है ?

          You did well . Whose book is this ?

श्याम : - मेरी कोर्स की पुस्तक है ।

             My text - book .

राम : - क्या तुम अब भी पढ़ रहे हो ?

           Are you still studying ?

श्याम : - हाँ तो ।

            Yes , of course .

राम : - किस कक्षा में ?

          In which class ?

श्याम : - बी . कॉम ., द्रितीय वर्ष में ।

           B . Com. 2nd year .

राम : - बहुत अच्छा । आजकल तुम्हारे पिताजी कहाँ है ?

          That's very good . Where is your father now a days ?

श्याम : - उनका तबादला कलकत्ता ही गया है ।

             He has been transferred to Calcutta .

राम : - क्या तुम मेरे घर नही चलोगे ?

          Won't you come to my place ?

श्याम : - नही राम । मैं यहाँ थोड़ी देर के लिए आया था और शीघ्र ही घर पहुँच जाना चाहता हूँ ।

             Sorry Ram . I came here for a short while and want to get home fast .

राम : - चलो , आओ , उस होटल में एक कप चाय हो जाए ।

          Come , let's / we'll have a cup of tea in that restaurant .

श्याम : - खेद है , राम । अगली बार तुम्हारी दावत जरूर कबूल करूँगा ।

            Sorry , Ram . I will have it next time .

राम : - ठीक है , अगली बार कोई बहाना नही चलेगा अच्छा!

          Very well then , no excuses next time . Bye - bye .

श्याम : - नमस्ते ।

           Bye - bye . / See you . / So long .


( 3 ) बस स्टॉप पर


मि . पाटिल : - कृपया , आप बताने का कष्ट करेगे कि दिल्ही गेट जाने को बस कहाँ से मिलेंगी ?

                   Excuse me . Do you know from where can I get a bus to Delhi Gate ?

खड़ा हुआ : - यहाँ से सब बसे वहीँ जाती है ।

                 All the buses go that side.

मि . पाटिल : - मैं लाइन में कहाँ खड़ा होऊ इस सिरे पर या उस सिरे पर ?

                  Where do I stand in the queue - this end or that ?

खड़ा हुआ : - मेरे पीछे ।

                 Just behind me .

मि . पाटिल : - धन्यवाद ! दिल्ही गेट पहुँचने में कितना समय लगता है ?

                  Thank you . How long does it take to reach Delhi Gate ?

खड़ा हुआ : - मुश्किल से दस मिनिट ।

                  Hardly ten minutes .

मि . पाटिल : - अगली बस कब आएगी ?

                  When will the next bus come ?

खड़ा हुआ : - कहना मुश्किल है । पांच मिनिट में भी आ सकती है और पच्चीस मिनिट भी ले सकती है ।

                 It is difficult to say . It may take five minutes or even twenty - five .

मि . पाटिल : - लेकिन मेरा ख्याल तो यह था कि B.E.S.T की तरह D.T.C. भी बहुत विश्वसनीय सेवा है ।

                  But I had the impression that D.T.C. is also as reliable as B.E.S.T.

खड़ा हुआ : - क्या आप बम्बई से आये है ?

                 Have you come from Bombay ?

मि . पाटिल : - जी हाँ ।

                  That's right .

खड़ा हुआ : - इसमें शक नही कि B.E.S.T. अपनी त्वरित सेवा के लिए प्रसिद्ध है । लेकिन D.T.C. भी अब बदल चुकी है ।

                No doubt , B.E.S.T. is known for its quick service . But D.T.C. has also improved a lot .

मि . पाटिल : - अच्छा ! कब से ?

                  Is it ! Since when ?

खड़ा हुआ : - जनता के कई प्रभावशाली आंदोलनों के पश्चात । पहले तो D.T.C. अपनी अनियमितताओं के लिए बदनाम थी ।

               After many public protests . Before that it was very unreliable / undependable .

मि . पाटिल : - क्या मतलब ?

                   What do you mean ?

खड़ा हुआ : - प्रायः लेट आती थी । कभी - कभी ट्रिप ही मिस हो जाता था और कभी - कभी इतनी भरी हुई आती थी , कि रुकती ही नही थी ।

                 The buses were usually late . Sometimes missed the trips and at times were overcrowded and didn't / wouldn't stop .

मि . पाटिल : - तब तो बड़ी तकलीफ होती होगी ।

                   That must have been very troublesome .

खड़ा हुआ : - जी हाँ । लेकिन अब वह बात नही रही । वह देखिए आपकी बस ! जल्दी से चढ़ जाइए । नमस्ते ।

                 Of course . But now things have improved . Look there is your bus . Get into it quickly . Bye - bye .

मि . पाटिल : - धन्यवाद ! नमस्ते ।

                  Thank you . Bye - bye .

सूचना : - यह conversation रैपिडैक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स से लिया गया है ।


Tuesday, 15 December 2015

CONVERSATION-3


CONVERSATION-3


( 1 ) चलते - चलते


रंजन : - सुनाओ भाई कुन्दन , क्या हाल - चाल है ?

             Hello ! How are you , Kundan ?

कुंदन : - मैं अच्छा हूँ । रंजन , कहो तुम्हारा क्या हाल - चाल है ?

            I'm fine . How are you Ranjan ?

रंजन : - कहाँ जा रहे हो ?

            Where are you going ?

कुंदन : - दूकान पर ।

             My shop .

रंजन : - काम - धंधे का क्या हाल - चाल है ?

          How is your business ?

कुंदन : - इतना अच्छा नही है । आजकल हालात खस्ता है ।

            Not good . It's very dull these days .

रंजन : - ऐसा क्यों ? क्या बात है ?

            Why ? What's the matter ?

कुंदन : - मंदी ने हर व्यापारी का हाल बिगाड़ रखा है ।

            Depression has affected everybody .

रंजन : - ओह ! तो यह बात है ।

             Oh ! That's the trouble .

कुंदन : - व्यवसाय पर संकट आया हुआ है ।

            There is crisis in business .

रंजन : - दिल छोटा मत करो । भगवान् उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते है ।

            Don't lose heart . God helps those who help themselves .

कुंदन : - मैं मानता हु । लेकिन मैं इतना असहाय हूँ कि दो जून का खाना भी मुश्किल से ही जुटा पता हूँ ।

           Yes , but I am so helpless that I find it difficult to make both ends meet .

रंजन : - मुझे तुमसे सहानुभूति है । अच्छा , तुम्हारा छोटा भाई कहाँ है ?

           I have sympathy with you . Well , where is your younger brother ?

कुंदन : - वह मद्रास में है ।

            He is in Madras .

रंजन :- वहा क्या कर रहा है ?

           What's he doing there ?

कुंदन : - ट्रेनिंग ले रहा है ।

            He is getting training .

रंजन : - क्या सिख रहा है वह ..?

             What's he learning ?

कुंदन : - मुद्रण तकनीक का प्रशिक्षण ले रहा है ।

            He is getting training in printing technology .

रंजन : - क्या उसने अपनी पढाई पूरी कर ली है ?

            Has he finished his studies ?

कुंदन : - हाँ । डिग्री लेने के बाद वह मद्रास चला गया - यह ट्रेनिंग लेने के लिए ।

           Yes . After graduation he left for Madras for getting this training .

रंजन : - इसके बाद वह फिर क्या करेगा ?

           What will he do after that ?

कुंदन : - अपना प्रेस लगाएगा ।

            He will instal a printing press .

रंजन : - बहुत अच्छा । स्किम कोई बुरी नही है । लेकिन तुम जानते हो कि आजकल हर कोई कागज़ के संकट से प्रभावित है ।

          Good , not a bad idea , but you know there is a paper crisis these days .

कुंदन : - इसमें कोई शक नही । लेकिन तुम नही जानते की अगली पंचवर्षीय योजना में कई कागज़ मिलें लगाईं जानी है!

            Yes , but don't you know that many paper mills are to be set up in the next Five Year Plan !

रंजन : - यह कैसे जाना ?

           How do you know ?

कुंदन : - भारत के योजना आयोग ने यह घोषणा की है ।

             Tha Planning Commission of India has declared so .

रंजन : - क्या यह ठीक है ? इसके बारे में मुझे और जानकारी दो ?

          Is it ? Tell me more about it .

कुंदन : - तुम जानते हो , भारत के पास विदेशी मुद्रा का अभाव है ।

            You know , India is short of foreign exchange .

रंजन : - हाँ , यह तो ठीक है ।

           That's right .

कुंदन : - और भारत इस स्थिति में नही है कि वह अन्य देशो से कागज़ मंगाए । यही कारण है कि योजना आयोग ने अगली योजना में कागज़ की कई मिलें स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है ।

            And , India is not in a position to import paper from other countries . That is why the Planning Commission has proposed to establish many paper mills in the next Five - Year Plan .

रंजन : - अच्छा । तुम्हारा भाई कब वापस आएगा ?

          I see . Well , when will you brother be back ?

कुंदन : - चार साल बाद ।

           After four years .

रंजन : - हाँ , उस समय मार्किट में कागज़ का अभाव नही होगा ।

          Of course , there won't be any shortage of paper in the market by that time .

कुंदन : - बिलकुल । और भारत प्रत्येक भारतीय की आवश्यकता को पूरा कर सकने की स्थिति में होगा ।

          Of course . And India will be in a position to meet the requirement of every India .

रंजन : - बहुत अच्छा । मेरा ख्याल है तब भारत विदेशी मुद्रा के संकट से भी छुटकारा पा लेगा ।

           Yes , and India will be in a position to meet its total requirements .

कुंदन : - हाँ । कुछ वर्ष पश्चात तो वह अन्य देशो को कागज़ भेजकर विदेशी मुद्रा भी कमा सकता है ।

           Yes , after a few years India might be even exporting it and earn foreign exchange .

रंजन : - यह तो बड़ी अच्छी बात है ।

           That's a good thing .

कुंदन : - अच्छा भई रंजन , चलूँ , बहुत देर ही गई है । नमस्ते।

           Okey Ranjan . Now I should leave . I am quite late . Bye - bye .


( 2 ) उपहार खरीदना


दुकानदार : - हाँ , आपको क्या दिखाऊँ ?

                 Yes , can I help you ?

ग्राहक : - मुझे एक सुन्दर घडी चाहिए उपहार के लिए ।

            I want a good watch for gift .

दुकानदार : - जनानी या मर्दानी ?

                 Ladies ' or gents ' ?

ग्राहक : - जी , जनानी ।

             A ladies , watch , please .

दुकानदार : - कृपया इस तरफ देखिये । हर किस्म की जनानी घड़िया इस केस में सजी है ।

               Please , have a look at this show -case. You can see all kinds of ladies ' watches.

ग्राहक : - धन्यवाद ! ( केस में देखते हुए ) कृपया वह चौथी घडी दिखलाइएगा ?

          Thank you . ( Looking into the case ) please show me that fourth one ?

दुकानदार : - क्यों नही । हम आप लोगों सेवा को ही यहाँ है । यह लीजिए ।

               Of course , that's our job . Here it is .

ग्राहक : - कितनी सुन्दर है ! क्या कीमत है इसकी ?

            How nice ! What's the price ?

दुकानदार : - दो सो अस्सी रूपये ।

                 Two hundred and eighty rupees .

ग्राहक : - दो सो अस्सी ! बहुत ज्यादा है ।

           Two hundred and eighty ! That's too much .

दुकानदार : - बिलकुल नही । यह स्विट्जरलैंड की बनी है । असली घडी है ।

               Not at all . Its a genuine Swiss watch .

ग्राहक : - पर मुझे कुछ सस्ती चाहिए । नही है आपके पास?

            But I want a cheaper one . Don't you have one ?

दुकानदार : - है क्यों नही ! इधर नज़र डालिए । यह पांचवी पंक्ति है ।

               Why not ! Look this side , this fifth row also.

ग्राहक : - बहुत खूब ! ये सब कहाँ की बनी है ?

          Very nice ! What make are all these ?

दुकानदार : - ये जापानी है ।

                These are Japanese .

ग्राहक : - उस तीसरी की क्या कीमत है ?

               How much is that third one for ?

दुकानदार : - इस पंक्ति वाली सब घड़ियों की कीमत बराबर है - प्रत्येक दो सौ की ।

                All these , in this row , have the same price - two hundred rupees each .

ग्राहक : - पर जापानी घड़ियाँ तो घटिया क्वालिटी की होती है ।

            But aren't Japanese watches generally / usually notorious for poor quality ?

दुकानदार : - इस बात की चिंता मत करिए । यह तस्करी का माल नही है । हम असली बेचते है ।

               Don't worry . These are not smuggled watches . We sell genuine goods .

ग्राहक : - अच्छा , यह एक पैक कर दीजिए ।

           All right , pack this one .



( 3 ) जन्म - दिवस पर


मिनी : - कहाँ जा रहे हो , पापा ?

         Where are you going , papa ?

मि. श्याम : - नीना के जन्म दिवस के पार्टी पर जा रहा हूँ । क्या तुम्हे नही चलना ?

               I'm going to Neena's birthday party . Aren't you coming ?

मिनी : - ओह ! मैं तो बिलकुल भूल गई थी । पापा , जरा रुको । ज्यादा देर नही लगाउंगी तैयार होने में ।

         Oh ! It had slipped from my mind altogether . Wait a bit , papa . I won't take long to get ready .

मि. श्याम : - पहले ही देर हो रही है , मिनी , जल्दी करो ।

                 We are already late , Mini , Hurry up .

मिनी : - मैं तैयार हूँ , पापा । आओ हम चले ।

           I'm ready , papa , let's go .

मि. श्याम : - मेरी प्यारी मिनी !

                My sweet Mini !

मिनी : - पापा , नीना कहाँ रहती है ?

         Where is Neena's place , papa ?

मि. श्याम : - वह कूचा पातीराम में रहती है ।

                She lives in Kucha Pati Ram .

मिनी : - वहां पहुँचने में कितनी देर लगेगी , पापा ?

         How long will it take to reach there , papa?

मि. श्याम : - अरे ! दस मिनिट से ज्यादा नही लगेंगे । यहाँ से तीसरी गली में । क्या तुम पिछली बार नही गई थी ?

               Oh ! Not more than ten minutes . It's the third lane from here . Hadn't you gone there last time ?

मिनी : - मुझे याद नही है । कब गई थी मैं ?

          I don't remember . When was it ?

मि. श्याम : - कुछ महीने पहले - अशोक की शादी पर ।

                At Ashok's marriage , a few months back .

मिनी : - ओ , हाँ । याद आ गया । उस अवसर पर मैंने टिवस्ट किया था और अशोक अंकल ने मुझे गुड़ियां दी थी ।

             Oh , now I remember . I danced on that occasion and Ashok uncle had presented me a doll .

मि. श्याम : - तुम बहुत बोलती हो ! अब चुप हो जाओ । हम आ पहुंचे है ।

                You are a chatter box . Now keep quite . We have reached the place .

अशोक : - हैलो , मिनी ! नमस्ते अंकल । बड़े सौभाग्य की बात है कि आप आये है । आंटी कहाँ है ?

             Hello , Mini ! Good evening , uncle . So nice of you to come . Where's aunt ?

मि. श्याम : - खेद है , अशोक ! वह अस्वस्थ है । वह कह रह थी - नीना को मेरा आशीर्वाद कहना । नीना कहाँ है ?

               Sorry , Ashok ! She is unwell . She asked me to convey her blessings to Neena . Where's she ?

अशोक : - वह यही कहीं है अपनी सहेलियों के साथ । लो , वह इधर ही आ रही है ।

            She was here with her friends . Look , there she comes .

मिनी : - देखो , पापा , उसने हार पहना हुआ है ।

         See , papa , she is wearing a necklace .

मि. श्याम : - जन्म - दिन मुबारक हो नीना । जुग - जुग जियो । यह लो तुम्हारे जन्म - दिन का उपहार ।

              Happy birthday , Neena . May you live long ! Here's your birthday present .

नीना : - ओह , रिस्ट वाच ! कितनी सुन्दर है ! यही तो मैं चाहती थी । धन्यवाद , अंकल !

         Oh ! A wrist watch ! How pretty ! It's what I wanted . Thank you uncle .

मिनी : - देखो , पापा , वह रंगीन बल्ब तारो की तरह चमचम कर रहे है ।

        See , papa , those coloured bulbs are twinkling like stars .

मि. श्याम : - हाँ !

               Yes .

मिनी : - अशोक अंकल , नीना कहाँ गई है ?

         Ashok uncle , where has Neena gone ?

अशोक : - उस कमरे में तुम्हारा दिया उपहार रखने ।

             In that room , to keep your gift there .

मिनी : - मुझे अन्य उपहार नही दिखाएंगे क्या ?

         Won't you show me your other presents?

अशोक : - क्यों नही ! आओ मेरे साथ ।

             Why not ! Come along .

मिनी : - आओ , पापा , हम उपहार देखेगे ।

         Come , papa , we'll see the presents .

मि. श्याम : - कितनी चंचल लड़की है !

                What a naughty girl !

अशोक : - हाँ , अंकल । आइए न !

             Uncle , please do come !

मिनी : - यह क्या है ?

         What's this ?

अशोक : - यह खिलौना रॉकेट है ।

            It's a toy rocket .

मिनी : - बड़ा कीमती उपहार लगता है ।

         It appears to be quite expensive .

अशोक : - निः सन्देह ! पर आपके उपहार से यह तुच्छ है ।

             No doubt . But inferior to that of yours.

मि. श्याम : -नही , नही । किसने भेट दिया है ।

               No , no . Who presented it ?

अशोक : - हमारी पुरानी आया ने ।

            Our old aya .

मि. श्याम : - नीना को वह बहुत चाहती है ।

               She's very fond of Neena .

अशोक : - हाँ !

            Yes .

मिनी : - क्या उस पिजड़े में जिन्दा तोता है ?

         Is there a live parrot in that cage ?

अशोक : - जिन्दा नही है - खिलौना है ।

             Not a live one , but a toy .

मिनी : - कमाल है ! यह जिन्दा - सा लगता है ।

         Amazing ! It looks like a real one .

अशोक : - यह गाता भी है - " हैप्पी बर्थडे टू यू " ।

            It sings too - " Happy birthday to you " .

मिनी : - आओ , पापा , हम जन्म - दिन का गीत गायेगे ।

         Come , papa , we will sing the birthday song .

अशोक : - हाँ , अंकल । आइए , हम भी सम्मिलित हो ।

             Yes , uncle . Let's also join in .

मि. श्याम : - तुम , नीना , पहले मोमबत्तिया बुझा दो और केक काटकर सबको बाँट दो ।

               Neena , first blow off the candles , cut the cake and distribute the pieces among all present here .

अशोक : - अंकल , कुछ जलपान कर ले ।

            Uncle , have something to eat , please .

मि. श्याम : - अच्छा , अशोक , अब चले ।

                O .K. Ashok , we'll make a move now .

अशोक : - धन्यवाद , अंकल । आपके आने का बहुत - बहुत धन्यवाद ।

            Thank you , uncle . Thank you for coming .



सुचना : - यह conversation रैपिडैक्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स से लिया गया है ।