Monday, 7 December 2015

THE ADVERB


THE ADVERB


* Study the following very carefully :-


( 1 ) अकर्मक क्रिया ( Intransitive ) के बाद में


( 1 ) सभी बालक ख़ुशी - ख़ुशी उछल - कूद तथा छलांगे मार रहे थे ।

       All the boys were jumping , frisking and bouncing happily .

( 2 ) उसके पिता का ह्रदय जोर - जोर से धड़कने लगा ।

        His father's heart palpitated very fast .


( 2 ) Adjective के पहिले


( 1 ) उसकी माता अत्यंत दुःखी हुई ।

       His mother was extremely sorry .

( 2 ) माधव बड़ा नटखट था ।

       Madhava was very naughty .


( 3 ) Preposition के पहिले


( 1 ) लंगड़े व्यक्ति ने कुछ दुःख से तथा कुछ क्रोध से उनको डाँटा ।

      The lame man threatened them partly through sorrow and partly through anger .

( 2 ) उसकी शरारत निश्चय ही औसत से ऊपर थी ।

        His mischief was decidedly above the average .


( 4 ) Adverb के पहिले


( 1 ) उसने जितना ही मना किया उतनी जोर से बालक चिल्लाये ।

      The more he forbade the more loudly boys cried .

( 2 ) वे कितनी जल्दी एक - एक करके निकल गये ।

        How soon they slipped away one by one .


( 5 ) Conjunction के पहिले


( 1 ) वह केवल इस कारण लँगड़ा हो गया कि उसने बुरी वस्तु की नक़ल की थी ।

       He became lame simply because he had copied a bad thing .


( 6 ) Transitive verb के object के बाद में


( 1 ) उसने अपना खाना जल्दी खाया ।

        He took his food hurriedly .

( 2 ) उसने अपनी कमीज़ शीघ्र ही पहिन ली ।

        He put on his shirt immediately .


( 7 ) Often , always , never , etc क्रिया के पहिले


( 1 ) वह अकसर अपने साथियो से लड़ता था ।

        He often quarrelled with his friends .

( 2 ) उसकी माँ उसको शारीरिक दण्ड कभी नही देती थी ।

        His mother never gave him corporal punishment .


नियम : -


( 1 ) जब किसी वाक्य में ऐसी क्रिया आती है जिसके आगे क्या , किसकी , किनके , प्रश्न करने पर कुछ भी नही आता है , तो वह अकर्मक क्रिया ( intransitive verb ) कहलाती है , अकर्मक क्रिया के आने पर क्रिया विशेषण ( adverb ) की अंग्रेजी क्रिया की अंग्रेजी के बाद में रखी जाती है ।


( 2 ) Adjective , preposition , adverb और conjunction की तारीफ़ करने वाले शब्दों की अंग्रेजी adjective, preposition , adverb या conjunction के पहिले रखी जाती है ।


( 3 ) जब वाक्य में ऐसी क्रिया का प्रयोग किया जाय जिनके आगे क्या , किसको , और जिनको का प्रश्न करने पर कुछ उत्तर में आये तो ऐसे वाक्य में adverb का अनुवाद क्या , किनको , के उत्तर में आने वाले शब्द के बाद में किया जाता है  या हम कह सकते है कि adverb का प्रयोग transitive verb के object के बाद में होता है ।


( 4 ) Always , often , never , sometimes , seldom आदि शब्द क्रिया के पहिले रख्खे जाते है ।

THE ADJECTIVE


THE ADJECTIVE


* Study the following very carefully : -


( 1 ) Some , Any


( 1 ) उसे कुछ भी सहायता न मिली ।

       He did not get any help .

( 2 ) उसके पडोसी प्रायः उसको कुछ सहायता दिया करते थे ।

      His neighbors used to give him some help.


( 2 ) Little , a little , the little


( 1 ) अब उसके पास नही के लगभग धन था ।

        Now he had little money .

( 2 ) पिता की मृत्यु के बाद उसके पास थोडा धन था ।

       He had a little money after his father's death .

( 3 ) अन्त में थोडा सा धन उसके पास था वह भी खर्च हो गया ।

       At lost the little money he had was spent .


( 3 ) A few , the few , few


( 1 ) कुछ थोड़े लोग तुरंत बोरिया बिस्तर के साथ गाँव खाली कर गये ।

       A few persons at once vacated the village with bag and baggage .

( 2 ) जो थोड़े लोग गाँव में रहे थे इस बिमारी के शिकार हो गये ।

       The few persons who remained in the village fell a prey to this epidemic .

( 3 ) अन्त में नही के बराबर लोग जीवित बचे ।

       At last few persons survived .


( 4 ) Whole , all the , all


( 1 ) सारा गांव उजाड़ हो गया ।

       The whole of the village was deserted .

( 2 ) सभी ह्रदय काँप उठे ।

        All the hearts quaked .

( 3 ) सारा गाँव चकरा गया ।

        All village was at wit's end .


( 5 ) Superior , inferior , etc .


( 1 ) गाँव के कुछ ही लोग उससे बेहतर थे ।

       A few persons of the village were superior to him .

( 2 ) उसकी आर्थिक दशा किसी से भी गिरी हुई नही थी ।

       His economic condition was not inferior to any one .


नियम : -


( 1 ) some , any का प्रयोग


Some शब्द का प्रयोग नकारात्मक वाक्यो में नही किया जाता है । Any शब्द का प्रयोग साधारण वाक्यो में नही किया जाता है । प्रश्नवाचक वाक्यो में any का प्रयोग अधिक होता है । उदाहरण देखिये ।


( 2 ) Little , a little , the little


Little का अर्थ है " थोडा जो नही के बराबर हो " , a little का अर्थ है " थोडा " , the little का अर्थ है " जो कुछ थोडा " । इन अर्थो को ध्यान में रखकर अनुवाद करना चाहिये ।


( 3 ) Few , a few , the few


Few का अर्थ है " बहुत थोड़े व्यक्ति या वस्तुएँ जो नही के बराबर हो " a few का अर्थ है " थोड़े " तथा the few का अर्थ है " जो की थोड़े हो " । इन अर्थो को ध्यान में रखकर अनुवाद करना चाहिए ।


( 4 ) All , all the , whole


All शब्द क्षेत्र प्रगट करता है परंतु " all the "  संख्या प्रगट करता है । all the और the whole of का अर्थ समान है केवल अन्तर यही है कि all के पश्चात the का प्रयोग किया जाता है परन्तु whole के पहिले the का प्रयोग होता है ।


( 5 ) Superior , inferior etc


विधार्थियो को यह याद रखना चाहिये कि superior , inferior , junior , senior , prior के बाद में to शब्द का प्रयोग किया जाता है that शब्द का प्रयोग इन शब्दों के बाद में ही किया जाता है ।


( 6 ) Double comparative और double superlative का प्रयोग नही करना चाहिये । जैसे : -


( 1 ) वह अपनी बहन से अधिक चालाक है ।

      He is cleverer than his sister . ( सही है )

      He is more cleverer than his sister .( गलत है )

( 2 ) वह सबसे अधिक बुद्धिमान है ।

       He is the wisest man . ( सही है )

       He is the most wisest . ( गलत है )


( 7 ) दो व्यक्तिओ या वस्तुओ की तुलना में superlative degree का प्रयोग नही किया जाता है । जैसे : -


( 1 ) वह दोनों में सबसे अच्छा है ।

        He is better of the two . ( सही है )

        He is the best of two . ( गलत है )

The Pronoun


THE PRONOUN


( IT का प्रयोग )


( 1 ) वाक्य आरम्भ करने के लिये


( 1 ) उसके घर का पता लगाना कठिन था ।

      It was difficult to search out his house .

( 2 ) उसके पिता का नाम जानना असंभव था ।

        It was impossible to know his father's name .


( 2 ) जोर डालने के लिये


( 1 ) हमी ने आपको कष्ट दिया है ।

       It is we who have troubled you .

( 2 ) मैंने ही उसे बाजार में छोड़ा था ।

       It was I who left him in the market .


( 3 ) समय , मौसम , वायु , वर्षा , ऋतु प्रगट करने के लिये


समय: - चार बजा था ।

             It was four o' clock .

मौसम : - आज मौसम सुन्दर नही था ।

                It was not fine today .

वायु : - तेज हवा बह रही थी ।

           It was blowing hard .

वर्षा : - रिमझिम पानी बरस रहा था ।

           It was drizzling .

ऋतु : - गर्मी की ऋतू थी ।

           It was summer .


( 4 ) दुरी प्रगट करने के लिये


( 1 ) यहाँ से दुरी पांच मील थी ।

       It was five miles from here .


Who का प्रयोग


( 1 ) श्याम जो राम का भाई था दरवाजे पर खड़ा था ।

        Shyam who was Ram's brother was standing at the door .

( 2 ) मैंने कहा तुम कौन हो ।

        I said " who are you ? "


( 3 ) Which का प्रयोग


( 1 ) बेजान चीज़ो के लिये


( 1 ) वह घर जिसमे बालक मुझे ले गया एक अमीर का था ।

       The house in which the boy took me belonged to a rich man .


( 2 ) जानवरो के लिये


( 1 ) उसका कुत्ता जो उसके पास खड़ा था भूँकने लगा ।

       His dog which was standing near by began to bark .


( 3 ) संकेत और चुनाव के लिये


( 1 ) तुम्हारे पिता कौन है ?

        Which is your father ?


( 4 ) What का प्रयोग


( 1 ) पेशा पूछने के लिये


( 1 ) तुम्हारे पिता क्या करते है ?

        What is your father ?


( 5 ) such as , same as


( 1 ) अरे यह वही थे जिन्होंने मुझे अपने दफ्तर में कल नियुक्त किया था ।

       Oh ! He was the same person as appointed me in his Office yesterday .

( 2 ) आप जैसा होनहार व्यक्ति अब मैं नही प् सकता ।

        I cannot find such a promising man as you are .


( 6 ) Each other , One another


( 1 ) दोनों बालक एक दूसरे को गले लगाने लगे ।

        Both the boys began to embrace each other .

( 2 ) हम सबको एक दूसरे से सहानुभूति करना चाहिये ।

       All of us should sympathies with one another .


( 7 ) She का प्रयोग


( 1 ) स्त्रियों के लिए


( 1 ) वह बड़ी दयालु थी ।

       She was very kind .


( 2 ) जहाज , चन्द्रमा , रेलों , आदि के लिये


( 1 ) रेल स्टेशन से छूट गई , वह तेजी से दौड़ रही थी ।

       The train left the station , She was running very fast .


नियम : -


( 1 ) It का प्रयोग


( 1) वाक्य का आरम्भ करने के लिये आता है ।

( 2 ) जोर डालने के लिये भी इसका प्रयोग किया जाता है । इसके अतिरिक्त

( 3 ) मौसम , वायु , दुरी प्रगट करने के लिए कर्ता के स्थान पर  प्रयोग किया जाता है । उदाहरण को देखकर समझिये ।


( 2 ) Who का प्रयोग


व्यक्तिओ के लिये तथा व्यक्तिओ का जन्म , परिवार बताने के लीये who का प्रयोग किया जाता है ।

यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जब who का प्रयोग किसी noun , pronoun के बाद में किया जाय तो who के पश्चात् आने वाली क्रिया who के पहले आये हुये noun या pronoun के अनुसार होती है ।


( 3 ) Which का प्रयोग


बेजान वस्तुओ तथा जानवरो के बाद में which का प्रयोग किया जाता है । what का प्रयोग जानवर तथा बेजान दोनों के लिये किया जाता है ।


( 4 ) What का प्रयोग


यदि किसी व्यक्ति का पेशा पूछना हो तो what का प्रयोग किया जाता है । what का प्रयोग जानवर तथा बेजान दोनों के लिये किया जाता है ।


नोट : -

Who , which , whose आदि का प्रयोग या इनसे आरम्भ होने वाले clause का प्रयोग उस noun या pronoun के बाद में होना चाहिये जिनके लिये ये शब्द प्रयोग किये जाते है ।


( 5 ) Such और same का प्रयोग


' ऐसा ' शब्द के अनुवाद के लिए such और ' वही ' शब्द का अनुवाद same किया जाता है । परन्तु यह ध्यान रहे कि इसके बाद में who का प्रयोग नही किया जाता है इनके बाद में as शब्द आता है ।


( 6 ) Each other , one another का प्रयोग


' एक दूसरे ' का अनुवाद each other में भी होता है और one another में भी । परन्तु यह ध्यान रहे कि each other केवल दो व्यक्तिओ के लिये आता है परंतु one another का प्रयोग दो से अधिक व्यक्तिओ के लिए किया जाता है ।


( 7 ) जहाज , रेल , चन्द्रमा , राष्ट्र इन शब्दों के लिये जब ' यह ' शब्द आता है , तो उसका अनुवाद she में किया जाता है क्योकि वे feminine gender में गिने जाते है ।

Articles


ARTICLES


"A" का प्रयोग


( 1 ) Consonant अक्षर के पहिले


( 1 ) कुछ ही दूर पर एक बंगला था ।

       There was a bungalow at a stones throw .


नियम : -

जब किसी शब्द का पहिला अक्षर consonant अर्थात् a , e , i , o , u के अलावा कोई अन्य अक्षर हो और शब्द एक व्यक्ति या वस्तु को प्रगट करे तो articles A का प्रयोग करना चाहिये ।


( 2 ) " U " का उच्चारण जब " यू " हो


( 1 ) He was a scholar of a University .


नियम : -

जब किसी शब्द का पहिला अक्षर U हो तो उसका उच्चारण करने या बोलने पर यू से प्रारम्भ हो । इसके अतिरिक्त शब्द एक व्यक्ति या वस्तु को प्रगट करता हो तो ऐसे शब्द के पहले " A " articles का प्रयोग किया जायगा ।


( 3 ) जब " O " का उच्चारण " व " हो


( 1 ) यह एक पक्षीय वक्तव्य है ।

        This is one sided statement .


नियम : -

( 1 ) जब किसी शब्द का आरम्भ " O " से हो तथा उसका उच्चारण " व " निकले । इसके अतिरिक्त वह शब्द केवल एक व्यक्ति या वस्तु का बोध कराता हो तो उसके पहिले " A " articles का प्रयोग किया जा सकता है ।


( 2 ) जब किसी शब्द का पहिला अक्षर vowel हो परंतु उसका उच्चारण consonant की भाँति हो तो तथा केवल एक व्यक्ति या वस्तु का बोध कराये तो ऐसे शब्द के पहिले " A " articles का प्रयोग किया जाता है ।


नोट : -

Material , abstract और कोई ऐसा noun जो plural number में हो उसके पहिले " A " articles का प्रयोग नही किया जाता है ।


An का प्रयोग


( 1 ) जिन शब्दों का पहिला अक्षर vowel हो


( 1 ) उसने एक अण्डा खाया ।

       He ate an egg .


नियम : -

जिन शब्दों का पहिला अक्षर vowel हो अर्थात् a , e , i , o , u में से कोई शब्द हो तथा उसका उच्चारण consonant की भाँति न हो तो उसके पहिले an का प्रयोग किया जाता है ।


( 2 ) consonant के पहिले यदि उच्चारण vowel की भाँति हो


( 1 ) हमने एक घंटे तक बातचीत की ।

        We talked for an hour .


नियम : -

जब कोई शब्द consonant हो परन्तु उसका उच्चारण vowel की भाँति हो तथा वह शब्द एक व्यक्ति या वस्तु का बोध कराये तो उसके पहिले articles an का प्रयोग किया जायगा ।


The का प्रयोग


( 1 ) भौगोलिक नामो के पहिले


( 1 ) मैं एक बार गंगा के तट पर टहल रहा था ।

       I was once strolling about along the bank of the Ganges .


नियम : -

The का प्रयोग पर्वतो , सरिताओं , खाड़ियों आदि के नामो के पहिले किया जाता है ।


( 2 ) Superlative degree के पहिले


( 1 ) हिन्दू धर्म सबसे अच्छा धर्म है ।

       The Hindu religion is the best of all religions .


नियम : -

जब किसी विशेषण ( adjective ) के पहिले " सबसे " शब्द का प्रयोग किया जाता है तो superlative degree में होता है । उसके पहिले " the " article का प्रयोग किया जाता है ।


( 3 ) एक विशेष व्यकि या वस्तु के पहिले


( 1 ) योरोपियन बहुत प्रसन्न हुआ ।

       The European was pleased very much .


नियम : -

जब किसी वस्तु या व्यक्ति के विषय में कुछ बताया जा चूका हो इसके पश्चात् उसके पहिले the का प्रयोग किया जाता है ।


( 4 ) विशेषण के पहिले जब उसके बाद का noun छिपा हो


( 1 ) निर्धन क्षमा के योग्य होते है ।

       The poor deserve mercy .


( 5 ) पुस्तक या ऐतिहासिक इमारतों के नामो के पहिले


( 1 ) वह गीता का अंग्रेजी में अनुवाद कर रहा था ।

       He was translating the Gita into English .


नियम : -

पुस्तको के नाम के पहिले article the का प्रयोग किया जाता है । जैसे : - the Gita , the Ramayan , the Bible आदि ।


( 6 ) उस Noun के पहिले जो एक वचन होते हुये पूरी जाति प्रगट करे


( 1 ) शेर जंगल का राजा होता है ।

       The lion is the king of forest .


नियम : -

जब Noun एक वचन हो परंतु पूरी जाति का बोध कराये तो उसके पहिले the article का प्रयोग किया जायेगा । जैसे : - शेर जंगल का राजा होता है । यहाँ शेर शब्द से सभी शेरो का बोध होता है ।



( 7 ) उन Noun के पहिले जिनके समान दूसरी वस्तु न हो


( 1 ) सूर्य अस्त हो रहा था ।

      The sun was Setting .


नियम : -

वे noun जिनके समान दुनिया में कोई दूसरी वस्तु न हो उनके पहिले the article का प्रयोग किया जाता है ।


Article कहाँ छिपा दिए जाते है ?


( 1 ) Proper Noun के पहिले


( 1 ) उसका नाम पीटर था ।

       His name was peter .


नियम : -

Proper noun ( व्यक्ति वाचक संज्ञाओं ) के पहिले articles का प्रयोग नही किया जाता है । जैसे ऊपर के वाक्यो में peter के पहिले किसी article का प्रयोग नही किया गया है ।


नोट : -

जब proper noun किसी general sense ( सामान्य भाव ) में प्रयोग किया जाये तो the article आ सकता है । जैसे कालिदास भारत के शेक्सपियर थे । Kalidas was the Shakespeare of india .


( 2 ) Abstract और Material Noun के पहिले


( 1 ) सच्चाई सोने से बढ़कर है ।

        Truth is better than gold .


नियम : -

Abstract और Material noun के पहिले articles का प्रयोग नही किया जाता है जैसे : - truth शब्द abstract noun तथा gold शब्द material noun है । अतः इसके पहिले articles का प्रयोग नही किया गया है ।


( 3 ) विज्ञानों तथा भाषाओ के नाम के पहिले


( 1 ) उसने गणित , अर्थशास्त्र , तथा अंग्रेजी में बी. ए . पास किया था ।

      He graduated himself in Mathematics , Economics and English .


( 4 ) बहुवचन संज्ञाओं के पहिले


( 1 ) वह पुस्तकों से बहुत प्रेम करता था।

        He loved books very much .


नियम : -

बहुवचन संज्ञाओं के पहिले article का प्रयोग नही किया है , जैसे : - books के पहिले किसी article का प्रयोग नही किया गया है ।


( 5 ) कुछ विशेष शब्दों के पहिले


( 1 ) रोगों के पहिले article छिपा दिए जाते है । जैसे fever , dysentery , constipation आदि ।

( 2 ) विभिन्न समय के भोजनों के पहिले जैसे breakfast , lunch , dinner आदि

( 3 ) रोगों के पहिले जब इनके बाद संज्ञा ( noun ) का प्रयोग न किया जाय ।

Sunday, 6 December 2015

The Passive Voice ( Future Tense )


The Passive Voice


( The Future Tense )


( 1 ) पहिचान : -


जब सकर्मक क्रिया के अंत में जायगा , जा रहा होगा , जा चूका होगा , वाया जायगा , वाया जा रहा , लाया जा चूका होगा चिन्ह आदि आते है ।उनके अनुवाद के नियम नीचे दिए जा रहे है ।


नियम : -


( 1 ) जायेगा , जावेंगे... आदि


( 1 ) एक नयी योजना बनाई जायेगी ।

        A new plan will be chalked out .

( 2 ) हर कॉलेज में दृढ़ अनुशासन लागू किया जायेगा ।

        A vigorous discipline will be enforced in every college .


नियम : -

जब किसी सकर्मक क्रिया के अन्त में जायगा , जायेगी , जायेगे , आते है तो अंग्रेजी बनाने के लिये will be या shall be के पश्चात क्रिया का 3rd form प्रयोग किया जायेगा ।


( 2 ) जा रहा होगा


( 1 ) शीघ्र ही प्रत्येक विधालय में नैतिक शिक्षा दी जा रही होगी ।

       Soon the moral education will be being imparted in every school .


नियम : -

जब ' जा रहा होगा ' आदि चिन्ह वाक्य के अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिए will be being , shall be being के पश्चाय क्रिया का 3rd form प्रयोग किया जाता है ।


( 3 ) जा चूका होगा


( 1 ) पाँच वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित किया जा चुकेगा ।

        Within five years , every man will have been educated .


नियम : -

जब वाक्य में ' जा चूका होगा ' या ' जा चुकेगा ' आदि चिन्ह सकर्मक क्रिया के अन्त में लगे हो तो क्रिया अनुवाद करने के लिये will have , shall have been के पश्चात क्रिया का 3rd form प्रयोग किया जायेगा ।


( 4 ) वाया जायगा


( 1 ) छोटे बालक योग्य शिक्षको द्वारा शिक्षित करवाये जायेगे ।

       Small children will be got educated by efficient teachers .


नियम : -

जब ' वाया जायगा ' आदि चिन्ह सकर्मक क्रिया के अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिए will be got के पश्चात क्रिया का 3rd form प्रयोग करना चाहिये ।

The Passive Voice ( Past Tense )


The Passive Voice


( Past Tense )


( 1 ) पहिचान : -


जब वाक्य की मुख्य क्रिया में जाता था , गया , जा रहा था , जा चूका था , वाया जाता था , वाया जा रहा था , वाया जा चूका था , जा सकता था , जा सका , जाना चाहिए था , आदि चिन्ह आते है तो अनुवाद past tense की passive voice में किये जायेगे । यह ध्यान रहे कि passive voice के नियम सकर्मक क्रिया में ही लग सकते है ।


नियम : -


( 1 ) जाता था , जाती थी , गया


( 1 ) इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

       The Independence Day was celebrated with great pomp and show this year .


नियम : -

जब ' जाता था , जाती थी या गया ' वाक्य के अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिए was या were के पश्चात् 3rd form का प्रयोग किया जाता है ।


( 2 ) जा रहा था


( 1 ) सारा नगर नव - वधु की भाँति सजाया जा रहा था ।

        The whole city was being decorated like a newly married bridge .


नियम : -

जब किसी सकर्मक क्रिया में ' जा रहा था ' , ' जा रही थी ' या  ' जा रहे थे ' लगे हो तो क्रिया का अनुवाद करने के लिये was या were के पश्चात being रखकर क्रिया का 3rd form प्रयोग करना चाहिये ।


( 3 ) जा चूका था


( 1 ) उत्सव का कार्यक्रम पहिले ही घोषित किया जा चूका था ।

      The programme for the function had been already announced .


नियम : -

जब सकर्मक क्रिया के अन्त में ' जा चूका था ' आदि चिन्ह आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिये had been के पश्चात् क्रिया का 3rd form प्रयोग करना चाहिये ।


( 4 ) वाया जाता था या गया


( 1 ) मजदूरो द्वारा सड़को पर द्वार खड़े करवाये गये ।

       The gates were got erected by the workers on the roads .


नियम : -

जब ' वाया जाता था या गया ' सकर्मक क्रिया के अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिये were got के पश्चात् 3rd form रखना चाहिये ।


( 5 ) वाया जा चूका था


( 1 ) ध्वनि यन्त्र ( लाउड स्पीकर ) विधुतकारों से लगवाये जा चुके थे ।

        The loudspeakers had been got fitted by the electricians .


नियम : -

जब ' वाया जा चूका था ' का प्रयोग वाक्य के अन्त में किया जय तो क्रिया का अनुवाद करने के लिये had been got के बाद क्रिया का 3rd form आता है ।


( 6 ) वाया जा रहा आदि


( 1 ) मजदूरो द्वारा गृह पुतवाये जा रहे थे ।

        The houses were being got washed by the labourers .


नियम : -

जब उपरोक्त चिन्ह वाक्य के अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिए was being got या were being got रखकर 3rd form रखना चाहिये ।


( 7 ) जा सका था या जा सका


( 1 ) लोगो की सख्या का अनुमान नही लगाया जा सकता था ।

      The number of people could not be guessed .


नियम : -

जब वाक्य के अंत में ' जा सका था या जा सकता था ' का प्रयोग किया जाय तो क्रिया का अनुवाद करने के लीये could be के बाद क्रिया का 3rd form प्रयोग करना चाहिये ।


( 8 ) जाना चाहिये था ..आदि


( 1 ) कवितायेँ पढ़ी जानी चाहिये थी ।

       The poems ought to have been recited .


नियम : - जब ' जाना चाहिये था ' अन्त में आये तो क्रिया का अनुवाद करने के लिए ought have been के पश्चात् 3rd form रखा जाता है ।

The Passive Voice ( Present Tense )


The Passive Voice


( The Present Tense )


( 1 ) Passive Voice की पहिचान : -


Passive का अर्थ है " काम में न लगा हुआ " जब वाक्य का कर्ता स्वयं कार्य नही करता है , तो वह वाक्य Passive Voice में होता है । जैसे : - ' आम खाया जाता है ' । यहाँ कर्ता के स्थान पर ' आम ' शब्द आया है । परंतु आम स्वयं खाने का काम नही करता है अतः यह वाक्य passive voice का है । इसके विपरीत जब कर्ता स्वयं कार्य करता है तो वह active voice में होता है । जैसे : - ' राम आम खाता है '। यहाँ राम शब्द जो की कर्ता है स्वयं खाने का काम करता है अतः active voice में है ।

हिंदी वाक्य के अंतिम चिन्हों से भी यह पता लग सकता है कि कौन - सा वाक्य active है तथा कौन - सा वाक्य passive voice में है । active voice में केवल ता है , रहा है , चूका है , आदि चिन्ह जिनको पहले समझाया । परन्तु passive voice में क्रिया के अन्त में इन चिन्हों के पहिले ' जा ' शब्द और जुड़ जाता है अर्थात् passive में जाता है , जा रहा है , जा चुका है , गया है आदि चिन्ह सकर्मक क्रिया के बाद में जुड़ जाते है । उदाहरण के लिए राम खाता है । active है क्योकि क्रिया में ' ता है , लगा है । आम खाया जाता है passive है क्योकि क्रिया में ' जाता है ' लगा है ।


नॉट : - passive voice के अन्त में कभी - कभी हुआ है , गया है , भी आते है । जैसे : - यह पत्र लिखा हुआ है । वह निराश हो गया है ।


( 2 ) अनुवाद के नियम : -


Active voice में विभिन्न tenses का अनुवाद पहिले बनाया जा चूका है । अब यहाँ बताया जा रहा है कि जब वाक्य passive voice में हो तो किस प्रकार का अनुवाद करना चाहिये । सबसे पहले present tense की passive voice को समझाया जायगा ।


( 1 ) The Present Tense


( 1 ) जाता है , जाती है , आदि अन्त में आने पर


( 1 ) यहाँ प्रतिदिन दुःखद नाटक खेले जाते है।

       Tragedies are staged here daily .


नियम : -

जब उपरोक्त चिन्ह अन्त में आये तो is , are , am के पश्चात 3rd form रखकर क्रिया का अनुवाद किया जाता है ।


( 2 ) वाया जाता है , आदि अन्त में आने पर


( 1 ) मजदूरो से प्रातः काल से लेकर सायंकाल तक कार्य करवाया जाता है ।

       Work is got done by labourers from morning till evening .


( 2 ) Labourers are made to do the work from morning till evening .


नियम : -

वाया जाता है अन्त में आने पर is , are , am के पश्चात made रखकर got form का प्रयोग किया जाता है ।


( 3 ) जा रहे है... आदि अन्त में आने पर


( 1 ) रोज नये - नये आविष्कार किये जा रहे है ।

        New things are being invented daily .


नियम : -

जब ' जा रहा है ' अन्त में आये तो is , are , am के पश्चात being आता है तथा इसके बाद में 3rd form का प्रयोग किया जाता है ।


( 4 ) वाये जा रहे है


( 1 ) मजदूरो से सड़के बनवाई जा रही है ।

        The roads are being got built by workers .


नियम : -

जब ' वाये जा रहे है ' अन्त में आये तो इस प्रकार से क्रिया का अनुवाद किया जा सकता है ।

( 1 ) is , are , am के पश्चात being got फिर 3rd form आता है ।

( 2 ) या is , are , am के बाद being made रखकर 1st form का प्रयोग किया जाता है ।


( 5 ) जा चूका है ... आदि


( 1 ) एटम बम द्वारा कुछ राष्ट्र गुलाम बनाये जा चुके है ।

        Some nation have been enslaved by the atom bomb .


नियम : - जब ' जा चूका है ' अन्त में आये तो has या have been के पश्चात क्रिया का 3rd form का प्रयोग किया जाता है ।


( 6 ) वाये जा चुके है ...आदि


( 1 ) अनेक बिजली घर बनवाये जा चुके है ।

        Many power houses have been built .


नियम : -

' वाया जा चूका है ' अन्त में आने पर have been got के पश्चात क्रिया का 3rd form आता है ।


( 7 ) जा सकता है


( 1 ) मृत्यु भी वश में की जा सकती है ।

       Even death can be controlled .


नियम : - जब ' जा सकता है ' अन्त में आये तो can be के पश्चात 3rd form का प्रयोग किया जाता है ।


( 8 ) वा जाना चाहिए....


( 1 ) निराशावादी विचार छोड़े जाने चाहिए ।

        Pessimistic ideas should be given up .


नियम : - जब ' वा जाना चाहिए ' वाक्य के अन्त में आये तो should be के बाद 3rd form का प्रयोग करना चाहिए ।